प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 31 मई को राजस्थान दौर पर रहेंगे और इस दौरान वह अजमेर में अपनी सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर भाजपा ने बड़े स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बात की जानकारी अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने दी। मोदी की सभा कायड़ विश्राम स्थल पर होगा जहां से वह जनसभा को संबोधित करेंगे।
Rajasthan News: कोटखावदा दुर्घटना मामले में 24 घंटे बाद भी F.I.R दर्ज नहीं
खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि सरकार के नौ साल पूरे होने पर मोदी राजस्थान की जनता को कई सौगातें भी दे सकते हैं। 31 मई को अजमेर आने की जानकारी है लेकिन पूरे कार्यक्रम की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
