Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

पोस्टर विमोचन के जरिए दिया तंबाकू छोड़ने का संदेश 

आपणो राजस्थान
पोस्टर विमोचन के जरिए दिया तंबाकू छोड़ने का संदेश 

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल और कैंसर केयर की ओर से पोस्टर विमोचन किया गया।विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर जारी इस पोस्टर के जरिए आमजन को स्वस्थ रहने के लिए तंबाकू छोड़ने का संदेश दिया गया। इस मौके पर चिकित्सालय के अधिशासी निदेशक मेजर जनरल एससी पारीक (सेवानिवृत्त) और प्रबंध न्यासी डॉ प्रेम सिंह लोढ़ा मौजूद थे।

चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने इस मौके पर कहा कि व्यक्ति की जीवनशैली का प्रभाव उसके स्वास्थ्य पर पड़ता है, इसलिए जरूरी है कि व्यक्ति सही जीवनशैली अपनाए। मेजर जनरल एससी पारीक ने बताया कि इस बार विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम 'हमारा प्लेनेट हमारा स्वास्थ' है। 

पर्यावरण में होने वाला प्रदूषण व्यक्ति के स्वास्थ पर नकारात्मक प्रभाव डालने के साथ ही कैंसर, अस्थमा, दिल की बीमारी सहित कई गंभीर बीमारियों का कारण बनता है। इसलिए प्लेनेट को स्वच्छ रखने के साथ ही तंबाकू छोड़कर सही जीवनशैली अपनाकर स्वस्थ जीवन जीना चाहिए।