Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

सेक्स करने के दौरान शादीशुदा प्रेमिका का प्रेमी से हुआ झगड़ा, फिर दबाया..

क्राइम
सेक्स करने के दौरान शादीशुदा प्रेमिका का प्रेमी से हुआ झगड़ा, फिर दबाया..

राजधानी जयपुर में युवक की संदिग्ध मौत का मामला पुलिस के लिए परेशानी बना हुआ था लेकिन पुलिस ने इस मौत के कारणों का राज खोल दिया है। इस घटना के कारणों का जब खुलासा हुआ तो सभी लोग हैरान हो गए। पुलिस के अनुसार हत्या करने की आरोपी महिला विनोद कंवर निवासी फकीरा नगर बैनाड़ रोड करधनी ने मृतक सुभाष कुमावत निवासी गोविन्दगढ़ को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

बताया जाता है कि महिला के सामने मृतक कमरा लेकर रहता था और वह टैक्सी चालक था। महिला ने बताया पिछले दो साल से सुभाष उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था और ऐसा नहीं करने पर उसको मारने की धमकी देने के साथ उससे संबंध बनाने के ​लिए दबाव बनाता था। इस बात का पता उसके पति और परिवार वालों को चल गया था। इसी कारण पति से उसकी अनबन चल रही थी। पति के घर से जाने के बाद वह महिला से संबंध बनाता था।

एक महीने से सुभाष और विनोद कंवर में लड़ाई हो रही थी और सुभाष वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था। संबंध नहीं बनाने पर मारने की धमकी देता था। 6 मार्च को दोनों के बीच संबंध बनाने की बात को लेकर झगड़ा हुआ तो महिला ने बिस्तर पर लेटे सुभाष का गला व मुंह दबा दिया जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

​​​​​​​

महिला ने सुभाष की हत्या करने के बाद फैक्ट्री में काम करने चली गई और पति के सामने भी अंजान बनती रही। जब पुलिस ने उससे इस घटना के बारे में पुछा तो वह अनजान बन गयी। लेकिन मृतक के मोबाइल को चेक करने पर आरोपी महिला के साथ अश्लील विडियो मिले तो महिला इस हत्या के बारे में बताया।