Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की चुनावी प्रक्रिया पर किसने क्या कहा जानिये सब

रेसिपी
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की चुनावी प्रक्रिया पर किसने क्या कहा जानिये सब

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के छठवें राष्ट्रीय अध्यक्ष की चुनावी प्रक्रिया में भारी उलझन और मतभेद के बाद दो चेहरे उभर कर सामने आये और उन उम्मीदवारों पर आज मतदान की प्रक्रिया पूरी हो गई है,और करीब 90% मतदान हुआ है.  देश भर में 9000 से ज्यादा पीसीसी के प्रतिनिधि मतदान कर रहे है, और 19 अक्टूबर को इस मतदान के नतीजे सामने आयेंगे. राष्ट्रीय अध्यक्ष की इस चुनावी प्रक्रिया को लेकर किस नेता ने क्या कहा सब जानिए नवतेज के साथ.

नए अध्यक्ष के साथ Rajasthan में दोबारा सरकार बनाने पर काम करेंगे –Sachin Pilot

सोनिया गाँधी


“इस समय का मुझे लम्बे समय से इंतज़ार था”


राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत


“कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव आज 22 साल बाद हो रहा है। आज ऐतिहासिक दिन है। यह चुनाव पार्टी में आंतरिक सद्भाव का संदेश देता है। गांधी परिवार से मेरे संबंध 19 अक्टूबर के बाद भी वही रहेंगे, उन्होंने कहा की सोनिया गांधी और राहुल ने बहुत बड़ा त्याग किया यह कह कर कि कांग्रेस के परिवार से कोई भी अध्यक्ष नहीं बनेगा, यह कहने के लिए हिम्मत चाहिए. गहलोत ने यह भी कहा की “मेरे और गांधी परिवार से रिश्ते के बारे में मैं यही कहूंगा कि विनोबा भावे ने एक बार कहा था कि उनके और गीता माता के संबंध तर्क से परे हैं। यही रिश्ता मेरा और गांधी परिवार का था, है और जिंदगी भर रहेगा. गहलोत ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधते हुए कहा की, मल्लिकार्जुन खड़गे भारी बहुमत से जीतेंगे और वह अनुभवी व्यक्ति हैं, उनको काफी अनुभव रहा है ... जो लोग पार्टी छोड़कर गए वह अवसरवादी लोग हैं। उनको कम उम्र में मौका मिला है, केंद्रीय मंत्री बनने का। जो मौका बाद में मिलता वह पहले मिल गया. गहलोत ने कहा की एक तरफ राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और दूसरी तरफ कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव... दोनों ही अपनी-अपनी जगह महत्वपूर्ण हैं। बीजेपी जब से सरकार में आई  है तब से ये संविधान की धज्जियां उठा रही हैं। पक्ष के साथ विपक्ष का होना जरूरी है”

मल्लिकार्जुन खड्गे


“यह चुनाव हमारी पार्टी का आंतरिक हिस्सा है, उन्होंने कहा की उन्हें और थरूर को मिलकर ही पार्टी को बनाना है और उन्होंने एक दुसरे से जो भी कहा वो पुर्णतः मैत्रीपूर्ण ही था. खड्गे ने बताया की शशि थरूर ने उन्हें मतदान शुरू होने पहले फ़ोन किया था और उन्हें शुभकामनायें दी थी और उन्होंने भी शशि थरूर को बधाईयाँ और शुभकामनायें दी”

शशि थरूर


“मुझे विश्वास है कि कांग्रेस पार्टी की किस्मत अब पार्टी कार्यकर्ताओं के हाथों में हैं। खड्गे को लेकर उन्होंने कहा, हमारे सामने कठनाईयां खड़ी हो गई हैं, क्योंकि पार्टी के नेता व अन्य संसाधन दूसरे उम्मीदवार के साथ हैं। थरूर ने कहा, कि यह कांग्रेस के पुनरुद्धार का समय है” उन्होंने यह भी कहा की “मैंने मतदान कर दिया है और मैं 19 अक्टूबर को होने वाली मतगणना की प्रतीक्षा कर रहा हूं”

पार्टी महासचिव के सी वेणुगोपाल


“यह पूरी कांग्रेस के लिए गर्व का क्षण है. हम पार्टी अध्यक्ष का चुनाव करने के लिए लोकतान्त्रिक प्रक्रिया में है, हम रियल लोकतंत्र का प्रदर्शन कर रहे  है”

पूर्व उप मुख्यमंत्री, सचिन पायलट


“देश के लोकतंत्र में कांग्रेस पार्टी ने एक उदाहरण स्थापित किया है कि एक लोकतांत्रिक और पारदर्शी चुनाव होता है। मैं समझता हूं कि जो भी इस चुनाव में जीतेगा उसको कांग्रेस के सदस्य पूरा समर्थन देंगे”

पूर्व मुख्य मंत्री हरियाणा, भूपिंदर सिंह


हमारी मांग थी इसको लेकर और उन्होंने यह बात मानी। यह आंतरिक लोकतंत्र है और चुनाव हो रहा है। जो भी कांग्रेस का अध्यक्ष रहा है, उसने पार्टी को मजबूत किया है

कांग्रेस सांसद, जय राम रमेश


कांग्रेस पार्टी हमारे देश की एकमात्र राजनीतिक दल है जो अपने अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराती है। 137 साल के इतिहास में ये छठीं बार है जहां चुनाव हो रहा है। हमारी भारतीय राजनीति और कांग्रेस पार्टी के लिए ये एक ऐतिहासिक क्षण है

पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्रध्करण प्रमुख, मधुसुदन मिस्त्री


“चुनाव की पूरी प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी रही है और वह इससे संतुष्ट हैं। मतदान सुचारू से चल रहा है और कहीं से कोई भी शिकायत नहीं आई है”