Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

आटा व्यापारी के घर डकैती करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, जयपुर में रेकी और दिल्ली में प्लानिंग

क्राइम
आटा व्यापारी के घर डकैती करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, जयपुर में रेकी और दिल्ली में प्लानिंग

24 अगस्त को जयपुर में इनकम टैक्स अधिकारी बनकर आटा व्यापारी के घर लगभग 1.30 करोड़ रुपए की डकैती मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड सहित सभी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। डकैत का मास्टरमाइंड संजय पांचाल है जिसने इस डकैती का पूरा प्लान बनाया था।  डकैती में शामिल सभी होग दिल्ली के हार्डकोर क्रिमिनल है।

मास्टरमाइंड ने 2 महीने पहले जयपुर के कई इलाकों में रेकी कराई और रेकी करने वाले दो बदमाश 2 आटा व्यापारी सत्यनारायण तांबी​​​ के घर में इलेक्ट्रीशियन बनकर गए थे।


पुलिस ने उसमें से 25 लाख रुपए बरामद कर लिया है। जेवरात और अन्य कीमती सामानों की रिकवरी जल्द करेगी। वारदात को अंजाम देने के लिए जिस कार का इस्तेमाल किया था उसको घर में छिपा रखा था। इस घटना के बाद पुलिस पर कई सवाल खड़े हुए थे लेकिन पुलिस ने 15 दिन के अंदर पूरी घटना का खुलासा कर दिया।