अवैध संबंधों के कारण आए दिन हत्या जैसी खबरे आती रहती है लेकिन इसके बाद भी इस प्रकार के मामलों में कोई कमी नहीं आ रही है। हाल ही में पश्चिम बंगाल के हुगली में पुलिस ने हत्या से जुड़े एक मामले का खुलासा करते हुए हत्या में शामिल मृतक की पत्नी और उसकी सहेली को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि महिला ने अपने ही दोस्तों के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया।
सत्ता की भूखी Nirali की अय्याशी भरी कहानी, 3 पतियों के बाद खेलती रही ये गंदा खेल!
हुगली में पिछले दिनों पुलिस को एक सिर कटा हुआ शव मिला था जिसके बाद पूरे इलाक में दहशत फैल गई थी। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी वह उसकी सहेली के साथ उसके पति को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि मृतक ने कुछ दिनों पहले युवती से शादी रचाई थी और इसी दौरान उसकी जान पहचान पत्नी की सहेली से हुई थी।
इस मुलाकता के दौरान पति का दिल पत्नी की सहेली पर आ गया और उसे छोड़कर वह सहेली से शादी करने का प्रस्ताव रख दिया। इस बात से पत्नी की सहेली नाराज हो गई और उसने इसके बारे मृतक की पत्नी को बताई। यह बात जानकर पत्नी आग बबूला हो गई और पति को सबक सिखाने का फैसला कर लिया।
इस बाद पत्नी और उसके सहेली के पति ने हत्या की योजना बनाई। हत्या करने से पहले उसे शराब पिलाई गई और शराब के नशे में सहेली के पति ने धारदार हथियार से धड़ को काट दिया। इसके बाद आरोपियों ने कटे सिर को नदी में फेंक दिया और धड़ को वैन में डालकर दूसरी जगह पहुंचा दिया। पुलिस को शव पहचान में बहुत ज्यादा परेशानी हुई लेकिन अंत में सफलता मिली और मृतक की पहचान होते ही पुलिस के लिए केस आसान हो गया। पुलिस ने हत्या के आरोप में उसकी पत्नी, सहेली और सहेली के पति को गिरफ्तार किया।
