कांगड़ा के नगरोटा बगवां में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली करने वाली हैं इसके लिए प्रियंका शिमला से कांगड़ा के लिए उड़ान भर चुकी है। प्रियंका गांधी की रैली नगरोटा के गांधी ग्राउंड में रखी गई है और लोग जुटने शुरू हो गए हैं। सुरक्षा के दृष्टिगत पंडाल में लोगों को जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है. प्रियंका गांधी दोपहर 12.30 तक जनसभा स्थल पर पहुंचेंगी।
Umesh Mishra बने Rajasthan के नए DGP, M. L. लाठर हुए सेवानिवृत्त!
आपको बता दें कि इससे पहले प्रियंका गांधी मशहूर शक्तिपीठ ज्वालामुखी के दर्शन करने जायेगी और ज्वाला मां के आशीर्वाद के बाद, वह सीधे जनसभा स्थल पर पहुंचेगी। धर्मशाला से कांग्रेस प्रत्याशी एवं AICC सचिव सुधीर शर्मा ने कहा कि प्रियंका गांधी का कांगड़ा जिले का यह पहला दौरा होगा वहीँ चुनाव घोषणा ने बाद प्रियंका की यह दूसरी जनसभा रैली हैं, इससे पहले 31 अक्टूबर को छोटी काशी मंडी में भी विशाल जनसभा संबोधित कर चुकी हैं।
