उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विराटनगर आचार्य धर्मेंद्र के उत्तराधिकारी की चादरपोशी समारोह में शामिल हुए| सबसे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने धर्मेंद्र महाराज की समाधी पर पुष्पांजलि अर्पित की। योगी आदित्यनाथ ने संत समागम को संबोधित करते हुए पंचखण्ड पीठ के आचार्य धर्मेंद्र की जीवनी पर प्रकाश डाला , उन्होंने कहा कि आचार्य धर्मेंद्र ने राम मंदिर और गौ रक्षा के लिए बड़े – बड़े आन्दोलन किये हैं|
अग्निवीर योजना में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी
बता दें - सीएम की सिक्योरटी के लिए खुद डीआईजी ने सुरक्षा व्यवस्था का स्वयं जायजा लिया | विराटनगर में सीएम योगी के हेलीकॉप्टर को उतारने के लिए हेलीपैड तैयार किया गया | इस समारोह में धार्मिक संस्थाओं से जुड़े संत, महात्मा, सासंद, विधायक सहित जिले के लोगों ने भी भाग लिया , जिसके चलते पुलिस प्रशासन अलर्ट तैनात रहा| वहीँ समारोह के बाद विशाल भंडारा का भी आयोजन किया गया |सीएम योगी की लोकप्रियता के चलते जनता में खास उत्साह नज़र आया और भारी भीड़ की रोकथाम के लिए जगह - जगह पुलिस के जवानों को तैनात किया गया |
