Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

AAP नेता के विवादित बयान पर गुजरात में पोस्टर वॉर

रेसिपी
AAP नेता के विवादित बयान पर गुजरात में पोस्टर वॉर

दिल्ली सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम के हिन्दू देवी – देवताओं के अपमानजनक बयान का मामला तेज रफ्तार पकड़ रहा हैं| विरोध प्रदर्शन के लिएगुजरात के अहमदाबाद, सूरत और राजकोट की सड़कों पर विरोधी नारों के साथ पोस्टर भी दिखाई दे रहे हैं इन पोस्टर्स में केजरीवाल मुस्लिम टोपी पहने नज़र आ रहे हैं एक पोस्टर में लिखा हुआ हैं कि मै हिन्दू धर्म को पागलपन मानता हूँ, वहीँ दूसरे पोस्टर में लिखा हुआ था कि मैं ब्रह्मा, विष्णु, महेश और कृष्ण को ईश्वर नहीं मानता।

जब श्री राम की सफलता के लिए रावण ने करवाया था यज्ञ!


अब तक यह पता नहीं लग पाया हैं कि गुजरात जैसे बड़े शहरों में ऐसे पोस्टर्स किसने लगाए हैं लेकिन बाद में उन पोस्टर्स को हटा दिया गया| बताया जा रहा हैं किAAP  सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम के धर्म परिवर्तन पर दिए गए बयान का विरोध जताया जा रहा है आरोप हैं कि बौद्ध धर्म के दीक्षा कार्यक्रम में हिन्दू देवी- देवताओ को नहीं मानने की शपथ दिलाई थी| विरोध जाहिर करने के लिए गुजरात बीजेपी के मंत्री अरविन्द रैयानी ने प्रेस कोम्फेरेंस के दौरान कहा कि हम प्राचीनकाल से ही हिन्दू धर्म से जुड़े हुए हैं और तभी हम से ब्रह्मा, विष्णु, महेश और कृष्ण की आराधना भी करते हैं वहीँ भाजपा नेता धनसुख भंडारी ने कहा कि ये सभी पोस्टर्स हिन्दुओं द्वारा लगाये गये हैं क्योकि उन्होंने हिन्दुओं की भावनाओं को आहत किया है| विवादित बयान देने वाले नेता को पार्टी से बर्खास्त कर देना चाहिए|


AAP के नेता इंद्रनील राज्यगुरु ने कहा कि हम सब हिन्दू हैं और इस तरह हिन्दू धर्म के नाम पर राजनीति करना कहा तक सही हैं हम लोग गुजरात में विकास कार्यों के लिए जा रहे हैं और विरोध करने का यह तरीका गलत हैं बीजेपी यह पोस्टर्स लगा कर क्या साबित करना चाहती हैं