Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

बाथरूम में मोबाइल छुपाकर ट्यूशन टीचर के बनाए कई अश्लील वीडियो, ऐसे हुआ खुलासा

क्राइम
बाथरूम में मोबाइल छुपाकर ट्यूशन टीचर के बनाए कई अश्लील वीडियो, ऐसे हुआ खुलासा

अश्लील विडियो बनाने का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें 10वीं के छात्र ने अपनी ट्यूशन टीचर के बनाए कई अश्लील वीडियो बना लिए है। यह घटना महाराष्ट्र के पुणे इलाके की बताई जा रही है जहां एक नाबालिग छात्र ने अपनी ट्यूशन टीचर के अश्लील वीडियो बनाए हैं। छात्र दसवीं क्लास में पढ़ता है और उसकी उम्र 16 साल की बताई जा रही है। 

नोटों की गड्डी पर सुलाकर बाबा ने लड़की का बनाया अश्लील वीडियो, किया Rape,VIDEO

ट्यूशन टीचर लगभग 5 सालों से छात्र को इंग्लिश पढ़ाने उसके घर जाती थी। आरोपी छात्र पुणे के कोथरुड इलाके में रहता है और इस घटना के बारे में महिला टीचर को तब पता चला जब वह उसने स्वंय देख। महिला टीचर ने बताया कि जब वह छात्र के घर के बाथरूम का इस्तेमाल करने बाथरूम में गई तो उसे साबुन के डिब्बे कुछ चीज चमकती हुई दिखाई दी। इसके बाद टीचर ने डिब्बा हटाया तो उसे वहां मोबाइल दिखाई दिया जिसमें वीडियो रिकॉर्डिंग हो रही थी।


टीचर ने जब मोबाइल को चेक किया तो उसके होश उड़ गए क्योंकि मोबाइल में उसके एक नहीं बहुत सासे वीडियो रिकॉर्ड हुए मिले। सभी वीडियो बाथरूम में बनाए गए थे। मोबाइल में पोर्न साइट के वीडियो और एक कॉल गर्ल से अश्लील चैटिंग की जानकारी भी मिली है। इसके बाद महिला टीचर ने पुलिस स्टेशन में नाबालिग के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उम्र 16 साल होने के कारण उसे निरीक्षण गृह में भेजा जाएगा।