प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपने लविंग हसबैंड का सरनेम हटाते ही इन दोनों के तलाक होने की खबरे तेज होने लग गयी। इन खबरों पर निक और प्रियंका का अभी तक कोई रिएक्शन नहीं आया लेकिन प्रियंका की मां ने तलाक की खबरों को सिरे से खारित करते हुए गलत बताया है। प्रियंका की तलाक पर मां मधु चोपड़ा ने लोगों से अपील भी की है कि वो इस तरह की झूठी खबरें ना फैलाएं और इस बयान के बाद प्रियंका और निक के फैंस का थोड़ा कंफ्यूज तो दूर हुआ है। हालांकि इसके बाद भी फैंस अपने स्टार के रिएक्शन का इंतजार कर रहे हैं।
तलाक की खबरों के सामने आने के बाद निक जोनस ने अपने वर्कआउट का एक वीडियो शेयर किया तो प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने प्यारे पति के वीडियो पर प्यारा सा कमेंट करके अपना प्यार बरसाया है। प्रियंका ने लिखा- Damn! मैं तुम्हारी बांहों पर मर चुकी हूं। इसके बाद तो तलाक खबरों पर पूरी तरह से विराम लग गया है और उनके फैंस इन दोनों की जोड़ी हमेशा बने रहने के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग बीना किसी तथ्य के ही ऐसी बाते करना शुरू कर देते है और कई बार तो यह झूठी बाते भी लोगों को सच लगने लग जाती है।
