Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

सीएम मान ने अपने ही मंत्री को करवा दिया गिरफ्तार तो रोने लग गए सीएम केजरीवाल 

देश विदेश
सीएम मान ने अपने ही मंत्री को करवा दिया गिरफ्तार तो रोने लग गए सीएम केजरीवाल 

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बने अभी 100 दिन भी पूरे नहीं हुए थे और इस बीच स्वास्थ्य मंत्री रहे डॉ. विजय सिंगला को कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया। CM मान ने कहा कि मंत्री अपने विभाग में होने वाले काम के बदले 1% कमीशन की मांग कर रहे थे और इसी वजह बर्खास्तगी का फैसला लिया गया है। सीएम ने कहा हमारी पार्टी का पहला लक्ष्य भ्रष्टाचार खत्म करना है और इसको लेकर किसी प्रकार समझौता नहीं होगा।

सत्ता की भूखी Nirali की अय्याशी भरी कहानी, 3 पतियों के बाद खेलती रही ये गंदा खेल!

पंजाब पुलिस के एंटी करप्शन के मामले में सिंगला को गिरफ्तार कर लिया है। स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए उन्होंने कहा था कि वे भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेंगे और करप्शन पर जीरो टॉलरेंस का दावा किया था। लेकिन सीएम मान ने करप्शन के मामले में उनको पद से हटा दिया।

सिंगला के भ्रष्टाचार की शिकायत CM  मान तक पहुंची तो उन्होंने गुपचुप तरीके से इसकी जांच कराने का आदेश दे दिया। जब अफसरों ने बात को सही बताया तो और सीएम के सामने मंत्री ने गलती मान ली तो उन्हें बर्खास्त कर दिया।  दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने CM मान की जमकर तारीफ की है।


मंत्री की बर्खास्तगी के बाद CM मान ने मंत्रियों से बता की है और भ्रष्टाचार को लेकर साफ शब्दों में कह दिया है इसको लेकर कोई समझौता नहीं होगा। अरविंद केजरीवाल ने इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुझे भगंवत मान पर गर्व है। उनकी कार्रवाई से मेरी आंखों में आंसू आ गए। पूरा देश आज आम आदमी पार्टी पर गर्व महसूस कर रहा है।