Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

गब्बर ने राॅयल्स को जमकर धोया, रोमांचक मुकाबले में मिली हार

खेल
गब्बर ने राॅयल्स को जमकर धोया, रोमांचक मुकाबले में मिली हार

आईपीएल 2023 में मैच नंबर 8 में पंजाब किंग्‍स ने राजस्‍थान रॉयल्‍स को 5 रन से हरा दिया है। अंतिम ओवर तक रोमांचक रहे मैच को पंजाब ने अंतिम गेंद पर यह मैच जीता। पंजाब किंग्‍स के कप्‍तान ने शिखर धवन ने पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला किया और इसके बाद उनका बल्ला जमकर चला। धवन ने 56 गेंदो में 86 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम का स्कोर 200 तक पहुंचा दिया।

फटाफट अंदाज में Rajasthan, देखिये अब तक की सभी बड़ी खबरें

पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 197 रनों का विशाल स्कोर बनाया। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 192 रन ही बना सकी। एक बार तो लगा राजस्थान आसानी से मैच जीत जाएगी लेकिन अंतिम ओवर में रन आउट होना राॅयल्स के लिए भारी पड़ा और मैच गंवा दिया।

राॅयल्स की पहली हार है लेकिन इस मैच में टीम के कई खिलाडियों ने छोटी-छोटी गलतियां कर दी जिसके कारण मैच गंवाना पड़ा। लेकिन वहीं बात करें सलामी जोड़ी की तो वह ज्यादा रन नहीं बना सकी जिसके कारण निचले बल्लेबाजों पर ज्यादा दबाव आया। इस हार के बाद राॅयल्स को अपनी गलतियों से सबब लेना होगा ताकि आने वाले मैचों में इसका नुकसाान नहीं उठाना पड़े।

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (विकेटकीपर, कप्तान), देवदत्त पद्दिकल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, जेसन होल्डर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, केएम आसिफ, युजवेंद्र चहल.

पंजाब किंग्स – शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, भानुका राजपक्षे, जीतेश शर्मा (विकेटकीपर), लियम लिविंगस्टन, शाहरुख खान, सैम करन, हरप्रीत बरार, राहुल चाहर, कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह.