Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

REET-2022 की ANSWER-KEY जारी,ऑनलाइन आपत्ति के बाद जारी होगा परिणाम

जॉब
REET-2022 की ANSWER-KEY जारी,ऑनलाइन आपत्ति के बाद जारी होगा परिणाम

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने रीट2022 की आंसर की जारी कर दी गई है। बोर्ड सचिव मेघना चौधरी ने बताया कि दोनों लेवल की प्रोविजनल आंसर की वेबसाइट www.reetbser2022.in  पर अपलोड कर दी गई हैं। 

यदि किसी परीक्षार्थी को प्रश्न के उत्तर में आपत्ति हो तो निर्धारित शुल्क 300 रुपए प्रति प्रश्न ऑनलाइन माध्यम से मय प्रमाणिक पुस्तक के प्रमाण एवं फीस  25 अगस्त रात 12 बजे तक अपलोड कर सकते हैं।

25 अगस्त तक अपनी आपत्ति कैंडिडेट़्स ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं। 

प्रति प्रश्न 300 रुपए फीस देनी होगी।

2 दिन चार पारियों में पेपर का आयोजन किया गया था। 
इस दौरान अलग.अलग सीरीज के 16 पेपर की आंसर की जारी की।

राजस्थान में ग्रेड थर्ड टीचर्स के कुल 46,500 पदों पर भर्ती होगी। 
इसमें लेवल 1 में 15,000 पद
लेवल 2 के 31,500 पद

आपत्ति के बाद सितंबर तक रिजल्ट जारी किया जाएगा।

ऑफिशियल वेबसाइट reetbser2022.in पर जाकर देख सकते हैं।

इसके बाद अगले जनवरी 2022 में मुख्य भर्ती परीक्षा का आयोजन होगा। 
दोनों लेवल की परीक्षा 300 नंबर की होगी और दो घंटे 30 मिनट का समय मिलेगा।
रीट प्रमाण पत्र की वैलिडिटी लाइफटाइम होगी।