राजस्थान पात्रता शिक्षक परीक्षा का आयोजन बड़ी सफलता के साथ संपन्न हो चुकी है और इस परिक्षा के लिए लगभग 15 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। अब परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स को आंसर.की का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर रीट परिक्षा की आंसर की जारी करेगा। अगस्त माह में इसकी अंासर की जारी की जाएगी और आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
बेटी को जो Diamond Ring दी गिफ्ट में वो ही बनी पिता की मौत का कारण
दोनों लेवन की आंसर की एक साथ ही जारी की जाएगी और ऑनलाइन ऑब्जेक्शन के समाधान के बाद फाइनल रिजल्ट सितंबर माह में जारी किया जाएगा। पात्रता परिक्षा में पेपर तीन पारियों में हुआ है और इस वजह से पेपर का स्तर सरल और कठिन होने का दावा किया जा रहा है जिसके कारण अभ्यर्थी परेशान हो रहे हैं।
पात्रता परिक्षा के बाद जनवरी 2023 में मुख्य परिक्षा का आयोजन करवाया जाएगा। लेकिन कई अभ्यर्थी मुख्य परिक्षा के सेलेब्स को विस्तार से जारी करने की मांग कर रहे है। रीट भर्ती सरकार के लिए बड़ी परेशानी बना हुआ है क्योंकि सरकार के 5 साल पूरे होने जा रहे हैं और रीट भर्ती पूरा होने का नाम नहीं ले रही है। लेकिन इस बार सरकार सफलता के साथ इसे पूरा करने की तैयारी में लगी हुई है।पेपर 1 कक्षा 5वीं तक के लिए जबकि पेपर 2 कक्षा 6 से 8वीं तक के लिए होता हैं।
