रीट भर्ती में धांधली का मामला अब शांत होता नहीं दिख रहा है। सरकार की लापरवाही और परीक्षा कैंसिल नहीं करने पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया और भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा के नेतृत्व में जयपुर में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बीजेपी और भाजयुमो कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया। इस लाठीचार्ज में कई लोगों के घायल होने की सूचना मिली है।
REET धांधली के विरोध में बीजेपी का सीएम आवास पर घेराव, VIDEO
प्रदर्शन को बढ़ता देख पुलिस ने सतीश पूनिया और हिमांशु शर्मा के साथ कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। रीट परीक्षा में हुई धांधली को लेकर बीजपी गहलोत सरकार से सीबीआई जांच करने की मांग कर रही है और परीक्षा रद्द करने की अपील कर रही है। गहलोत रीट को रद्द करने के मूड में नहीं है और इसी वजह से बीजेपी ने यह प्रदर्शन किया है।
Kishan Bharwad Murder Case: क्या मौलवी के इशारे पर की गई Hindu लड़के की हत्या, VIDEO
सतीश पूनियां ने पेपर लीक मामले और एसओजी से हो रही जांच पर कहा कि ये तो फिल्म का ट्रेलर है पूरी फिल्म आने में समय है। बीजेपी और भाजयुमो ने सिविल लाइन फाटक पर प्रदर्शन किया था। इस मामले में एसओजी की जांच तेज होती दिख रही है और अब राजस्थान के अलग अलग जिलों में गिरफ्तारियां हो रही है और बताया जा रहा है कि अब इस पूरे मामले में एसओजी बड़े खुलासे कर सकती है।
सीएम गहलोत ने रीट की जांच के लिए SOG को फ्री हैड दिया है और कहा था कि जो गड़बड़ी करेगा उसकी किसी कीमत पर नहीं बख्सा जाएगा। बीजेपी आने वाले दिनों इस धांधली को लेकर बड़ा प्रदर्शन कर सकती है और सरकार को घेर सकती है। इस मामले में किरोड़ी लाल मीणा एक के बाद एक बड़े खुलासे कर रहे हैं।
