Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

राहुल गांधी ने महंगाई के साथ हिन्दुत्व राज को हटाने का लिया संकल्प 

चुनाव 2023
राहुल गांधी ने महंगाई के साथ हिन्दुत्व राज को हटाने का लिया संकल्प 

जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में कांग्रेस की महंगाई हटाओ रैली महारैली में सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और दूसरे राज्यों से आये कांग्रेस के बड़े नेताओं ने इसमें भाग लिया। इस रैली को लेकर जिस तरह के कयास लगाये जा रहे थे कि इस रैली के द्वारा राहुल को फिर से कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की तैयारी की जा रही है कि बात सही साबित होती नजर आयी। 


मंहगाई से ज्यादा चुनावी भाषण हुआ
इस रैली में सबसे बड़ा चेहरा राहुल को बनाया गया और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने तो रैली को संबोधित तक नहीं किया जिससे साफ हो गया कि यह रैली राहुल को आगे करने की रणनीति है। इस रैली में राहुल ने जमकर मोदी सरकार पर हमला बोला लेकिन मंहगाई का मुद्दा तो केवल नाम का था असली मकसद तो आने वाला चुनाव था।

महंगाई के साथ हिन्दुत्ववादियों को हटाना
राहुल गांधी ने अपने भाषण में हिन्दुत्ववादी और हिन्दू को लेकर बड़ी बात कही उनका कहना है कि 2014 के बाद से देश में हिन्दुत्ववादी वादी राज हो गया है। हमें हिन्दुत्ववादी राज को हटाना है और असली हिन्दु को सत्ता में लाना है। मोदी सरकार पर हिन्दुत्ववादी का आरोप लगाया और स्वयं को हिन्दु कहा है। हमें इन हिन्दुत्ववादियों को हटाकर हिन्दुओं को सत्ता में लाना है। 


राहुल को अध्यक्ष बनाने की हुई मांग
इस रैली में सभी नेताओं ने महंगाई पर कम भाषण दिया और राहुल को अध्यक्ष बनाने पर ज्यादा जोर दिया गया। पंजाब सरकार में मंत्री राज कुमार वर्का ने जल्द से जल्द राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष का कमान सम्भालें की बात कहीं। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने भी राहुल गांधी को अध्यक्ष पद को स्वीकार करने का आग्रह किया। 

पायलट को मिला पूरा सम्मान
इस रैली में सचिन पायलट को आगे की पक्ति में बैठाया गया और उनको भाषण देने का मौका भी मिला। राहुल ने भी सचिन पायलट का नाम लेकर बता दिया कि राजस्थान में पायलट अपना दमखम रखते है। पायलट का नाम लेते ही भीड़ में बहुत जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।