रूस-यूक्रेन के बीच जंग तेज हो गयी है और इस बीच राजस्थान के भी हजारों बच्चे यूक्रेन में फंसे हुए हैं। वहां से बच्चों को सुरक्षित निकालने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार बचाव में लगी हुई है। गहलोत सरकार के बाद राजस्थान बीजेपी ने बच्चों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।
अपनो को अलविदा कहते हुए जब रोने लगे ये सैनिक, emotional कर देने वाला viral video
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने राजस्थानियों की वतन वापसी में सहायता करने के लिए हेल्पलाइन (BJP HELPLINE) नंबर भी जारी किया है। हेल्पलाइन नंबर 8929208080 जारी किया है जिस पर छात्र सहायता मांग सकते हैं। राजस्थान के 450 छात्रों की सूची विदेश मंत्रालय को दी है।
यूक्रेन में राजस्थान के हजारों छात्र मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन रूस की ओर से युद्ध के ऐलान के बाद स्थिति खराब होती जा रही है। केंद्र सरकार की और से भारतीयों की वापसी के लिए काम किया जा रहा है। ऑपरेशन गंगा के तहत विद्यार्थियों का युक्रेन से आना हुआ शुरू है। इससे पहले कोरोना काल में भी वन्दे भारत मिशन के तहत प्रवासियों को भारत लाया गया था।
