Sunday, 4 October 2026
अभी का दौर

राजस्थान क्रिकेट संघ के चुनाव का हुआ ऐलान, वैभव का अध्यक्ष बनना तय

आपणो राजस्थान
राजस्थान क्रिकेट संघ के चुनाव का हुआ ऐलान, वैभव का अध्यक्ष बनना तय

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन में एक बार फिर चुनावी बिगुल बज चुका है। आरसीए कार्यकारिणी के लिए 26 सितंबर को नामांकन होगा फिर 29 सितंबर को प्रत्याशियों की फाइनल लिस्ट जारी होगी जिसके बाद 30 सितंबर को सुबह वोटिंग और उसके बाद परिणाम जारी होगा।  इस बार राज्य के पूर्व निर्वायन आयुक्त व रिटायर्ड आईएएस राम लुभाया को चुनाव अधिकारी बनाया गया है।

घर के बाहर कदम रखते ही होगा मौत से सामना, बच्चा चोर Gang का जानें पूरा सच! 

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन में फिलहाल सीएम अशोक के बेटे वैभव गहलोत अघ्यक्ष पद पर आसीन है और इस बार भी उनका अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। वैभव के सामने अभी तक कोई भी पदाधिकारी खुलकर चुनावी मैदान में नहीं आया है। मौजूदा कार्यकारिणी का कार्यकाल 4 अक्टूबर को खत्म हो रहा है।


आरसीए में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव व सदस्य के एक-एक पद के लिए चुनाव होना है। इन चुनाव के लिए 36 मतदाताओं की सूची जारी कर दी गई है और 36 मतदाताओं में से 33 जिला संघों के पदाधिकारी तो 3 पूर्व खिलाड़ी इसमें शामिल है।