सीएम गहलोत ने शिक्षा जगत के क्षेत्र में ऐसा कीर्तिमान बनाया है जो अपने आप में प्रदेश की जनता के लिए लॉटरी लगने से कम नहीं है। सीएम ने अपने 4 साल के कार्यकाल के दौरान कई प्रकार की परेशानियों का सामना किया है लेकिन इसके बाद उन्होंने जनता के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
Sapna Choudhary के बाद अब इस हरियाणी Actress के हुस्न के दिवाने हुए fans!
जननायक ने एक बार फिर दिखा दिया है कि वह तीन बार सीएम बने है तो इसके पीछे जनता से जुड़े वह काम है जिनके लिए आम जनता को परेशानी नहीं होगी। शिक्षा के क्षेत्र में इस बार सरकार ने अपने तीन साल के अपने कार्यकाल में 200 से ज्यादा कॉलेज शुरू किए है। इसी वजह से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में यह सरकार की बड़ी उपलब्धी है।
गहलोत ने ट्वीट करते हुए कहा मुझे प्रसन्नता है कि जनता का हर काम हो रहा है। आजादी से लेकर 2018 तक प्रदेश में करीब 250 राजकीय कॉलेज ही थे लेकिन हमने तीन साल में 200 से ज्यादा कॉलेज शुरू किए, जो उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा कदम है।
अगस्त में करीब 100 से ज्यादा कॉलेजों की इमारतों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कर दिया जाएगा। 210 राजकीय कॉलेजों की प्रथम वर्ष की 45 हजार सीटों पर 59 हजार आवेदन आ चुके हैं एवं प्रवेश प्रक्रिया अब भी जारी है।
हमने 3 साल में 210 कॉलेज शुरू किए जो उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा कदम है। इनके लिए इमारत व फैकल्टी के लिए सरकार ने स्थायी एवं अस्थायी इंतजाम किए हैं। इन इंतजामों को आगे और बेहतर किया जाएगा। अगस्त माह में करीब 130 कॉलेजों की इमारतों के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए जाएंगे।
