Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

पीएम मोदी ने दिया 25 साल की जीत का मंत्र, वंशवाद के ​कीचड़ में खिला है कमल

रेसिपी
पीएम मोदी ने दिया 25 साल की जीत का मंत्र, वंशवाद के ​कीचड़ में खिला है कमल

बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक 19 से 21 मई तक जयपुर में चल रही है। बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक के दूसरे दिन पीएम मोदी ने नेताओं को वर्चुअली संबोधित करते हुए जीत का मंत्र दिया। पीएम ने कहा, दुनिया भारत से बहुत उम्मीदे लगाकर बैठी है तो देश की जनता ने भी भाजपा को बहुत कुछ दिया है और उनका विश्वास हम पर बहुत ज्यादा है। जनसंघ से जो यात्रा शुरु हुई और भाजपा के रूप में आज देश के कौने—कौन में फली-फूली हैं। जनता की प्रत्येक आकांक्षा को पूरा करना हमारा दायित्व है।

CM Ashok Gehlot की नैय्या डुबाने में लगे उन्हीं के मंत्री-विधायक!

हमे अगले 25 सालों के लक्ष्य को तय करके काम करने होंगे क्योंकि यह समय बहुत अच्छा है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद और अंत्योदय हमारा चिंतन है डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की सांस्कृतिक राष्ट्रनीति हमारा मंत्र है। इसके बाद सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास हमारा लक्ष्य है। हम को एक बात याद रखनी है कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता को चैन से बैठने का कोई हक नहीं है, कोई अधिकार नहीं है। हमारा लक्ष्य भारत को उस उंचाई पर पहुंचाना है जिसका सपना देश की आजादी के लिए मर-मिटने वालों ने देखा था। 

2014 के बाद भाजपा ने देश के लोगों को नई राह दिखाई है और मैं देश के उज्ज्वल भविष्य को भली भांति देख रहा हूं। पीएम मोदी ने कहा मैं जब भी कार्यकर्ताओं से मिलता हूं तो उनसे बहुत कुछ जानने का प्रयास करता हुं। कार्यकर्ता के द्वारा दी गई जानकारी बहुत सटीक होती है। हमें सत्ताभोग नहीं करना है अगर ऐसा करना होता तो हमे बहुत कुछ मिला है। हमारा मूल लक्ष्य भारत को दुनिया से अलग बनाना है जो सब के लिए प्रेरणा बने। देश को बर्बाद करने में सबसे बड़ा योगदान वंशवाद और ​परिवादवाद का है जिसने सत्ता के नशे में जमकर भ्रष्टाचार किया है।


इस बैठक में आने वाले सभी राज्यों के विधानसभा चुनाव पर चर्चा की जाएगी। इसमें राष्ट्रीय महामंत्री, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष, सभी प्रदेशाध्यक्ष, संगठन मंत्री और सभी मोर्चों के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री भी शामिल हुए है।