Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

धोनी नहीं दिला सके जीत, रॉयल्स पहुंची टॉप पर

खेल
धोनी नहीं दिला सके जीत, रॉयल्स पहुंची टॉप पर

IPL 2023 के 17वें मैच में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया था। इस मैच का परिणाम भी अंतिम गेंद के साथ ही आया लेकिन धोनी के फैंस का दिल टूट गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रायॅल्स ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए और इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरूआती अच्छी रही लेकिन के साथ विकेट जाने से मैच फंस गया। 

अंदर से कैसी दिखती है वंदे भारत ट्रेन और क्या है सुविधाएं?

अंतिम ओवर में धोनी और जड़ेजा ने मैच को रोमांचक बना दिया लेकिन वह मैच को जीता नहीं सके। चेन्नई को आख‍िरी गेंद पर जीत के लिए 5 रनों की दरकरार थी और स्ट्राइक पर एम एस धोनी थे तो लगा धोनी विजयी छक्का जड़कर मैच जिता देंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ और टीम को 3 रन से हार का सामना करना पड़ा।

इस मैच में मिली जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स प्वाइंट टेबिल में टॉप पर पहुंच गई है और इस हार के बाद चेन्नई पांचवे नंबर पर पहुंच गई है। यह मैच धोनी के लिए बहुत अहम था उनके नाम 200 मैच खेलने का रिकॉर्ड बना है लेकिन वह इस यादगार पल को और भी ज्यादा यादगार बना सकते थे अगर वह विजयी छक्का जड़कर जीत दिला दें। चेन्नई के बल्लेबाज रनों के लिए संर्घष करते हुए नजर आए। राजस्थान के लिए बटलर, अश्विन और हेटमेयर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।