राजस्थान को बदनाम करने का हक किसी को नहीं
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जालोर के सुराणा में टीचर की पिटाई से दलित बच्चे की मौत की जांच सीबीआई को देने के संकेत दिए हैं। गहलोत ने कहा. जालोर की घटना में अब भी लोग आ रहे हैं। बेवजह गलत बातें फैला रहे हैं। अरे भाईए पहले आप सच्चाई तो जानिए, आप कहें तो यह केस सीबीआई को दे देते हैं।
रामदेवरा के दर्शन करने पहुंचे सीएम गहलोत
सीएम अशोक गहलोत आज जैसलमेर जिले के रामदेवरा पहुंचेए जहां उन्होंने बाबा रामदेव की दर्शन किए और चादर चढ़ाई साथ ही उन्होने रामदेवरा में बालिका महाविद्यालय की घोषणा भी की।
9 सितंबर से फिर एक्टिव होगा मानसून
राजस्थान में एक बार फिर से मानसून का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 9 सितंबर के बाद से प्रदेश के कई संभाग में भारी बारिश होने की संभावना है। मानसून का दौर पहले जैसा रहा तो 78 साल बाद बारिश का रिकॉर्ड टूट सकता है।
बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना 8 को आएगी अजमेर
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना का 8 सितम्बर को अजमेर आने का कार्यक्रम है। तैयारियों को लेकर बांग्लादेश के डिप्टी चीफ ऑफ प्रोटोकॉल का दल बुधवार को अजमेर पहुंचा और अधिकारियों की बैठक ली।
लाल बत्ती की गाड़ी कॉलेज में लेकर पहुंचा छात्रसंघ अध्यक्ष
कोटा गवर्नमेंट आर्ट्स कॉलेज में अध्यक्ष का चुनाव जीते मनीष सामरिया आज लाल बत्ती लगी गाड़ी से कैंपस पहुंचे। सामरिया ने कहा कि नेताओं को जनता चुनती है जब वो लाल बत्ती लगाकर घूम सकते हैं तो मैं क्यों नहीं। मुझे भी छात्रों ने चुना है।
प्रदेश के गांव.शहरों में अघोषित बिजली कटौती
राजस्थान में बिजली के भयंकर क्राइसिस के हालात बन गए हैं। बिजली घरों की कुल 10 पावर यूनिट्स ठप हैं। 4442.50 मेगावाट बिजली प्रोडक्शन बंद हो चुका है। हालात बहुत गम्भीर इसलिए हैं, बिजली की डिमांड पीक आवर्स में 14100 मेगावाट हो गई है, लेकिन उपलब्धता करीब 11595 मेगावाट है।
अफेयर के शक में युवक को दी गई तालिबानी सजा
जैसलमेर में लव अफेयर के शक में लोगों ने एक युवक को कपड़े उतारकर बुरी तरह से पीटाए उसके बाल काट दिए गए और बाइक भी फूंक दी गई है।
सहेली के भाई ने किया कॉलेज.छात्रा से रेप
जयपुर में सहेली के भाई द्वारा कॉलेज छात्रा से रेप करने का मामला सामने आया है। नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर छात्रा को होटल में ले जाकर आरोपी ने दुष्कर्म किया और फिर जान से मारने की धमकी देने के साथ ही अश्लील फोटो.वीडियो को वायरल कर दिया।
सीएम गहलोत ने राजस्थान पुलिस के काम को बताया बेहतर
सीएम अशोक गहलोत ने आज राज्य पुलिस की जमकर सराहना की और कहा कि राज्य में अपराध अन्य राज्यों की तुलना में कम है। अपराध के आंकड़े बढ़ने का कारण तो झुठे मुकदमे है विपक्षी दलों द्वारा राज्य में अपराध बढ़ने की अफवाहें उड़ाई जा रही है।
सहेली के दोस्तों ने नाबालिग से किया रेप
कोटा के उद्योग नगर इलाके से एक 16 साल की नाबालिग के साथ रेप का मामला सामने आया है। 1 महीने में नाबालिग के साथ 4 लोगों ने अलग.अलग जगह रेप किया। मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस उप अधीक्षक मामले की जांच कर रहे हैं।
