राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में धमाकेदार जीत के साथ आगाज हुआ है। लीग के चैथे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को उसी के घर में 72 रनों से हराकर अपना दम दिखा दिया है। हैदराबाद के खिलाफ राॅयल्स की ओवरऑल 9वीं जीत है। दोनों टीमें अब तक 17 बार खेली है जिसमें से हैदराबाद ने 8 मुकाबले जीत है।
BJP पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने CM ममता बनर्जी पर साधा निशाना
हैदराबाद ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जो उसके लिए गलत साबित हुआ। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 203 रन बनाए। इसके बाद इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम बहुत ही खराब रही और पहले ही ओवर में 2 विकेट खो दिए। इसके बाद राॅयल्स के गेंदबाजों का कहर इस कहर बरपा की बल्लेबाजों से रन ही नहीं बने। इसके बाद हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 131 रन ही बना सकी।
