जैसलमेर--
हजारों बीघा जमीन का हुआ घोटाला, जांच को लेकर सौपा ज्ञापन
जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ क्षेत्र में भूमाफियों व दलालों द्वारा बारानी भूमि को फर्जी डिग्री बनाकर..हजारों बीघा जमीन आंवटन करवाने को लेकर..किसान व ग्रामीण उपनिवेशन तहसील पहुँच कर..जिला कलेक्टर के नाम का ACC को ज्ञापन सौपा गया..फर्जी डिग्री वाली जमीनों की जांच कर भूमाफियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग..
जयपुर--
दूल्हा दुल्हन का हुआ अपहरण
जयपुर में दूल्हा दुल्हन के अपहरण का चौकाने वाला मामला सामने आया हैं..जहां शादी के सिर्फ एक सप्ताह बाद ही फ़िल्मी स्टाइल में नव दंपति को जबरन उठा लें गए..युवक और युवती ने लव मैरिज की थी, लेकिन लड़की पक्ष इससे खफा था..जिसके बाद लड़के की पिता की ओर से थाने में अपहरण का मामला दर्ज हुआ हैं..वही पूरी घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया हैं..जिसके बाद पुलिस बदमाशों की तलाश और दम्पति के लिए दबिश दे रही हैं..
Khachariyawas समय की राजनीति करते हैं - Ram Lal Sharma
जैसलमेर--
आर्मी अध्यक्ष की मारपीट से युवाओ में आक्रोश
जैसलमेर जिले के भीम आर्मी अध्यक्ष हरीश के साथ हुई मारपीट को लेकर..युवाओ में आक्रोश..जिससे युवाओं के द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक भवरसिंह नाथावत के खिलाफ पुतला जलाने के लिए हनुमान चौराहा पर जमा हुई भीड़..इस दौरान SDM व पुलिस के आला अधिकारी धरना स्थल पर पहुचे ..चौराहा पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात भी हुआ..
परबतसर-(नागौर)--
किसानों की खड़ी फसल हुई चौपट
नागौर के परबतसर शहर सहित ग्रामीण अंचल में रात को हुई बेमौसम बारिश के बाद..खेतों में कटी कटाई किसानों की फसले खराब हो गई.. जिसको लेकर उपखंड अधिकारी कार्यालय में विधायक ने उपखंड अधिकारी, तहसीलदार तथा सम्बंधित पटवारियों की बैठक लेकर स्पष्ट निर्देश दिए..जिससे किसानों को उचित मुआवजा मिले..इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी..
मेड़ता सिटी-(नागौर)--
गणगौर महोत्सव का हुआ आयोजन,निभाई गई रस्में
मीरा नगरी मेड़ता सिटी में इन दिनों गणगौर महोत्सव की धूम चारों ओर नजर आ रही है..इसी के क्रम में श्री ब्राह्मण स्वर्णकार महिला मंडल की ओर से गणगौर महोत्सव के तहत अनेक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया..बैंड बाजों के साथ धूमधाम के साथ..इस मौके पर समाज की अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री,सहित सभी गणमान्य मौजूद रही...
बगावत का खामियाजा हमने भुगता - Mukesh Bhakar
बीकानेर--
बहिष्कार से मरीजों को उठानी पड़ी परेशानी
राइट टू हेल्प के विरोध के दौरान जयपुर में हुई चिकित्सकों पर लाठीचार्ज के विरोध में..प्रदेश भर में राजकीय चिकित्सालय के डॉक्टर ने 2 घंटे कार्य बहिष्कार किया, ऐसे में सीमावर्ती क्षेत्र खाजूवाला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभी चिकित्सकों ने भी..इसका समर्थन करते हुए..कार्य बहिष्कार कर..चिकित्सकों पर हुई लाठीचार्ज का विरोध किया..
खेड़ली-(अलवर)--
नहीं थम रहे भूमि पुत्रों के आँसू
अलवर जिले के कठूमर उपखंड क्षेत्र मे हुई..मुसलाधार बारिश और ओलावृष्टि से गेंहू और सरसों की पककर तैयार खडी फसल..पुरी तरह से बर्बाद हो जाने से भूमिपुत्रों के आँसू थमने का नाम नहीं ले रहे है..सरकार द्वारा गिरदावरी से सहायता के रूप मे काफी चक्कर लगाने के बाद..गेंहूँ, सरसों की बम्पर पैदावार की आशा थी लेकिन..ईश्वर ने सबकुछ बर्बाद कर दिया..
चित्तौड़गढ़--
पांच दिवसीय कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
चित्तौड़गढ़ में श्री गुर्जर गौड ब्राह्मण समाज की ओर से..इन दिनों आराध्य महर्षि गौतम जयंती के अवसर पर पांच दिवसीय कार्यक्रमों की श्रंखला के अंतर्गत..विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है..समाज जनों की ओर से एक विशाल वाहन रैली निकाली गई..जिसे पुलिस अधीक्षक ने झंडी दिखाकर रवाना किया, इसी कड़ी में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया..
रावतसर-(हनुमानगढ़)--
पानी निकासी में बाधा पर विधायक व प्रतिपक्ष नेता पर लगे आरोप
रावतसर में हुई मामूली बरसात के बाद पानी निकासी में बाधा उत्पन्न करने का आरोप..मौजूदा विधायक व प्रतिपक्ष नेता पर पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर मेघवाल ने लगाये....पालिकाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि अवैध कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा हैं..जिसके चलते कॉलोनी के पास से निकलने वाले सेम नाले को मिट्टी से भर दिया गया हैं..जिस कारण पालिका द्वारा पानी निकासी की सभी व्यवस्थाये धरी रह गई..वही दूसरी ओर प्रतिपक्ष नेता गौतम बंसल ने इन आरोपो को निराधार बताया हैं..
बूंदी--
लाठीचार्ज के विरोध में सेवाए बंद
राजस्थान सरकार द्वारा राइट टू हेल बिल को लेकर चिकित्सकों द्वारा विधानसभा का घेराव और विरोध प्रदर्शन के मामले में पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज को लेकर चिकित्सक संगठन द्वारा 2 घंटे की हड़ताल कार्य बहिष्कार का आह्वान किया गया..इस दौरान बूंदी में भी चिकित्सक संगठन द्वारा 2 घंटे का कार्य बहिष्कार किया..इमरजेंसी सेवाएं मरीजों की सुविधा के लिए चालू रही..
दौसा--
भारत पुनः विश्व गुरु स्थापित हो, भारत हिंदू राष्ट्र बने - डॉ धर्माचार्य
बागेश्वर धाम से निकली हिंदू राष्ट्र की मांग अब तेज होती नजर आ रही है..जगह-जगह संत महात्मा हो या फिर ज्योतिष के प्रखंड जानकार सभी लोग..अब एक स्वर में हिंदू राष्ट्र की मांग को बुलंद करने में लगे हैं..देवनगरी दौसा में चैत्र नवरात्र..श्रीमद् देवी भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है..प्रकांड विद्वान व सनातनी संतो के द्वारा व पंडितों के द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा..
जयपुर--
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का गुर्गा गिरफ्तार..
जयपुर में Zee Club पर फायरिंग कर मांगी थी रंगदारी..आरोपी ऋतिक बॉक्सर के खिलाफ है दर्जनों मुकदमे दर्ज..बॉक्सर खुद को बताता है लॉरेंस का शूटर..नेपाल बॉर्डर से जयपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार..कुछ दिनों पूर्व इसी मामले में पंजाब के जेल से लॉरेंस बिश्नोई को भी जयपुर पुलिस ने किया था गिरफ्तार..लॉरेन से कई दोनों की पूछताछ के बाद अब रितिक बॉक्सर भी चढ़ा पुलिस के हत्थे..
बूंदी--
जंगली जानवर व पक्षी के 2 शिकारी गिरफ्तार
बूंदी जिले की सदर थाना पुलिस ने चापरस गांव के पास मदारियो के डेरो पर छापा मारते हुए..दो शिकारियो को गिरप्तार कर..उनके कब्जे से दो तितर सहित पक्षियो के शिकार करने के उपकरण फंदे व गुलेल बरामद की..शिकारियो को गिरप्तार कर..उन्हे थाने लाकर गहनता से पूछताछ शुरु कर दी है..जिन्होने प्रारंभिक पूछताछ के दौरान कुछ जंगली जानवरों का शिकार किए जाने की बात स्वीकार की..
झालावाड़--
गैस रिफिलिंग के दौरान कार में लगी आग
झालावाड़ जिले के सुनेल कस्बे में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करते समय एक कार में आग लग गई..आग की चपेट में आने से मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया..हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई..वही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची..फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है..
बूंदी--
चोरी के मुलजिम गिरफ्तार, मिली बड़ी कामयाबी
बूंदी के इंदरगढ़ थाना पुलिस ने कस्बे में जैन मंदिर से हुई...चोरी के दूसरा मुलजिम को गिरफ्तार कर..माल बरामद करने में कामयाबी हासिल की है..चोरी की गई चांदी के क्षेत्र 5 कैलश सहित अन्य कुल 24 आभूषण आरोपी से जप्त किए हैं..जानकारी के अनुसार एक महिला व एक पुरुष द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था..CCTV फुटेज के आधार पर किया गिरफ्तार..चोरी की घटना में काम ली गई..स्कूटी भी की गयी बरामद..
