गहलोत सरकार के मंत्री को अब हेमा मालिनी जैसी नहीं कैटरीना के गाल जैसी सड़के चाहिए
रेसिपी

हेमा मालिनी बूढ़ी हो गयी
मंत्री ने चीफ इंजीनियर को अच्छी सड़के बनाने के लिए कह रहे थे कह रहे थे तभी पब्लिक में से आवाज आई की। हेमामालनी के गालो जैसी होनी चाहिए। इस पर राज्य मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा ने कहा कि हेमामालनी तो अब बूढ़ी हो गई है, कोई नई बताओ। इसके बाद पब्लिक से आवाज आई कि कैटरीना कैफ जैसी, तो राज्य मंत्री ने फिर कहा कि कैटरीना कैफ के गालों जैसी सडक़ बननी चाहिए।
झुंझुनू में जनता को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि कैटरीना कैफ़ के गाल जैसी सड़कें बननी चाहिए। मंत्री जी का ये बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मंत्री जी के बयान को लेकर यूजर्स अलग—अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
लालू प्रसाद यादव का बयान
आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव ने बिहार में अच्दी सड़को को लेकर कहा था कि हेमा मालिनी के गालों के जैसी होनी चाहिए।