मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

गहलोत सरकार के मंत्री को अब हेमा मालिनी जैसी नहीं कैटरीना के गाल जैसी सड़के चाहिए

प्रकाशित: Nov 25, 2021 15:52रिपोर्ट: Navtej TV
गहलोत सरकार के नये मंत्रिमंडल के मंत्री जी ने पद संभालते ही ऐसा बयान दिया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। गहलोत सरकार में सैनिक कल्याण, होमगार्ड एण्ड सिविल डिफेंस, पंचायती राज और ग्रामीण विकास मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढ़ा ने सड़क बनाने को लेकर एक ऐसा बयान दिया है जिसके बाद कई लोगों ने मंत्री पर तंज करना शुरू कर दिया है।

हेमा मालिनी बूढ़ी हो गयी
मंत्री ने चीफ इंजीनियर को अच्छी सड़के बनाने के लिए कह रहे थे कह रहे थे त​भी पब्लिक में से आवाज आई की। हेमामालनी के गालो जैसी होनी चाहिए। इस पर राज्य मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा ने कहा कि हेमामालनी तो अब बूढ़ी हो गई है, कोई नई बताओ। इसके बाद पब्लिक से आवाज आई कि कैटरीना कैफ जैसी, तो राज्य मंत्री ने फिर कहा कि कैटरीना कैफ के गालों जैसी सडक़ बननी चाहिए।
झुंझुनू में जनता को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि कैटरीना कैफ़ के गाल जैसी सड़कें बननी चाहिए। मंत्री जी का ये बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मंत्री जी के बयान को लेकर यूजर्स अलग—अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

लालू प्रसाद यादव का बयान
आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव ने बिहार में अच्दी सड़को को लेकर कहा था कि हेमा मालिनी के गालों के जैसी होनी चाहिए।