Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

किसान आंदोलन: दिल्ली बॉर्डर पर तेज हुई हलचल, आंदोलन खत्म का जल्द होगा ऐलान

रेसिपी
किसान आंदोलन: दिल्ली बॉर्डर पर तेज हुई हलचल, आंदोलन खत्म का जल्द होगा ऐलान

तीन कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले एक साल से दिल्ली की सीमाओं पर डटे किसानों की जल्द ही 'घर वापसी' शुरू होने लग गयी है। खबरों के अनुसार अनुसार बताया जा रहा है कि लगभग 2 दर्जन से ज्यादा किसान संगठन आंदोलन खत्म करके घर जाने का ऐलान कर सकते हैं। क्योंकि सरकार ने किसानों की मांगों को पूरा करने के साथ ​विवादित बिलों को खत्म कर दिया है और किसानों को विश्वास दिलाया है कि उनके हितों को देखते हुए अच्छे फैसले किये जाएंगे।

कई बार मौत को चकमा दे चुके थे बिपिन रावत, इस बार नहीं...

​​​​​​​
संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि सरकार ने MSP पर जो समिति बनाई जाएगी, उसमें उनके सदस्यों को शामिल करने की बात मान ली है। किसानों के खिलाफ उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा की सरकारों द्वारा जो मामले दर्ज है उन्हें भी वापस लिया जाएगा। 19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों कृषि कानूनों की वापसी का ऐलान किया था लेकिन किसान एमएसपी पर कानून बनाने की मांगों पर अड़े थे और अब उनकी मांग पर विचार किया गया है।


Chopper crash: संसद में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बताया पूरा घटनाक्रम


सिंघु बॉर्डर पर बैठक में शामिल होने के बाद राकेश टिकैत गाजीपुर बॉर्डर पर लौट चुके है और उन्होंने किसानों से इस बैठक पर बात की है। इसके बाद वह आंदोलन वापसी का औपचारिक ऐलान करने के लिए गाजीपुर बॉर्डर पर जाकर किसानों को संबोधित करेंगे। इस आंदोलन के समाप्त होने के बाद किसानों को यहां से जाने में लगभग 1 सप्ताह का समय लगेगा क्योंकि लगभग 1 किलोमिटर के एरिया में इन्होंने घर बनाया है। किसाना का रूख अब नरम पड़ गया है और बताया जा रहा है कि किसानों ने अब मन बना लिया है कि वह जल्द घर लौटना चाहते हैं।