Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

धोखेबाज पति पर फिर उमड़ा राखी सांवत का प्यार, जिंदगी बर्बाद मत करना

फिल्मी फीवर
धोखेबाज पति पर फिर उमड़ा राखी सांवत का प्यार, जिंदगी बर्बाद मत करना

प्रेम करने वाले प्रेमी जोड़े जब किसी कारण अलग होते है तो वह एक दूसरे की जानी दुश्मन बन जाते है और एक दूसरे के खिलाफ जहर उगलते है। लेकिन ऐसा होना स्वाभिक भी है लेकिन बॉलीवुड की ड्रामा क्विन राखी सावंत की जिंदगी में इतने प्रेमी आए लेकिन उनका प्यार ज्यादा दिन तक नहीं चल पाया। राखी सावंत की लाईफ में प्यार नाम का शब्द आते ही उनके होश उड़ जाते है और उनको मिले धोखे से वह कहर उठती है। लेकिन इतना सब होने के बाद भी वह अपने पूराने प्यार को लेकर कभी बूरा नहीं बोलती है।

कभी पाई-पाई के लिए थे मोहताज, अब हैं करोड़ों के मालिक

हाल ही उनका और आदिल का रिश्ता खत्म हो गया है और इसको लेकर कई प्रकार की खबरे भी सामने आई थी। लेकिन इतना होने के बाद भी पति आदिल खान दुर्रानी पर प्यार उमड़ा है। आदिल जेल में है और जमानत  नहीं मिल रही है और इस बार राखी ने प्रार्थना की है​ कि रमजान का महीना आने वाला है तो उसे जमानत मिलनी चाहिए। राखी ने कहा है वह कभी माफ नहीं करेंगी, क्योंकि उसने उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी। राखी रमजान के महीने में रोजा रखने जा रही हैं और साथ ही उमराह करने की भी तैयारी कर रही हैं।

राखी दुबई में हैं और इस दौरान उनसे सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा मैं नमाज पढ़ रही थी, तब मेरे मन विचार आया कि कि इस पवित्र महीने में सबको माफ कर देना चाहिए। इस वजह से मैंने यह बात कही है। मैं उसकी अच्छी पत्नी थी लेकिन उसने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी इतना प्यार करने के बाद मुझे यह सजा मिली। अगर वो बेल पर बाहर आए तो किसी दूसरी लड़की की जिंदगी बर्बाद नहीं करें।