आलिया भट्ट के मां बनने की खबर से कई लोगों को हैरानी हुई है और कई लोगों दोनों को बधाई दी है। लेकिन इस खबर के बाद ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने आलिया की प्रेग्नेंसी को लेकर तंज कसा है। राखी हमेशा ऐसे बयान देकर चर्चा में बनी रहती है और फिर ऐसे वीडियो को वायरल कर देती है।
पुलिस की नाकामी से Kanhaiya Lal का हुआ सिर कलम
हाल ही में राखी सावंत का एक वीडियो सामने आया है जिसमें में वह आलिया का नाम लिए बिना ही उन पर तंज कसती नजर आ रही हैं। उन्होंने कहा जब वो प्रेग्नेंट होंगी तभी वो शादी कर लेंगी और आजकल ऐसा ही हो रहा है। इस वीडियो के सामने आते ही लोग समझ गए कि वह ऐसा किसके लिए कह रही है।
राखी इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड आदिल के साथ नजर आती है और राखी सावंत कभी भी अपने रिलेशनशिप को छिपाकर नहीं रखतीं बल्कि वो अपने रिलेशनशिप को लेकर अपने फैंस को हर बात बता देती है। राखी की शादी टूटने के कुछ दिन बाद ही आदिल दुर्रानी नाम के शख्स के साथ रिलेशनशिप में आ गईं थी। दोनों की उम्र में काफी अंतर है लेकिन इसके बाद भी वह आदिल से बहुत प्यार करती है।
