Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

राम नवमी 2022: इस दिन करें ये खास उपाय, बदल जाएगा जीवन और चमकेगी किस्मत

धर्म
राम नवमी 2022: इस दिन करें ये खास उपाय, बदल जाएगा जीवन और चमकेगी किस्मत

चैत्र नवरात्रि में इस बार राम नवमी 10 अप्रैल को रविवार के दिन मनायी जाएगी। इस दिन को भगवान राम के जन्मदिन के रूप में मनाते है। हर बार की तरह इस बार भी राम नवमी के अवसर पर देशभर के राम मंदिरों में प्रभु श्रीराम की पूजा अर्चना की जाएगी और राम जन्मोत्सव का पर्व बड़ी धुमधाम से मनाएगा। आइए जानते हैं राम नवमी के खास उपायों के बारे में जिनके करने से आपकी पूरी जिंदगी बदल जाएगी।

BJP Foundation Day | अटल—आडवाणी पर भारी पड़ गयी मोदी शाह की जोड़ी

1. राम नवमी के दिन आपको शुभ मुहूर्त में प्रभु श्रीराम की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से आपके परिवार पर श्री रमा की कृपा होगी। ​

2. यदि आप के परिवार पर किसी प्रकार का संकट है तो आप राम नवमी के दिन व्रत रखें और अपने सभी संकटों को दूर करने की प्रार्थना करें। 

3. इस दिन आप राम का नाम जितनी बार लेंगे उतनी मात्रा में आपको जीवन में खुशहाली आएगी।

4. राम नवमी के दिन आप उनके परम भक्त हनुमान जी को याद करना नहीं भुले और हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें। ऐसा करने से आपकी किस्मत बदल जाएगी और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होगी।


शुभ मुहूर्त 2022
10 अप्रैल को राम नवमी का शुभ मुहूर्त दिन में 11 बजे से शुरू होगा जो 01 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त में आप अपने घर में राम जन्मोत्सव मनाकर अपने घर को खुशहाल बना सकते हैं।