इंसान के जीवन में जन्म, विवाह और मृत्यु एक बार होती है जिसमें जन्म और मृत्यु पर किसी का बस नहीं है। लेकिन विवाह करना इंसान के हाथ में होता है और इसी वजह से शादी करते समय बड़ी सावधानी रखी जाती है। लेकिन कई बार देखा गया है कि महिलाओं की शादी बहुत ज्यादा उम्र होने पर होती है जिसके कारण उनको कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए महिलाओं को सही उम्र में शादी करनी चाहिए क्योंकि ऐसा करने से उनके जीवन में कोई दिक्कत नहीं होती है। अधिक उम्र में शादी की वजह से कई बार महिलाओं को कुछ दिक्कतों का सामना उठाना पड़ सकता है जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।
पार्टनर के साथ तालमेल में समस्या
महिलाओं की सही उम्र में शादी होने से वह अपने पार्टनर के साथ अच्छे से तालमेल बैठा लेती है।ज्यादा उम्र में शादी करने के बाद पति के साथ तालमेल बैठाना आसान काम नहीं होता है और दोनों के रिश्तों में टकराव होना शुरू हो जाता है।
Jama Masjid में Gyanvapi Shivling होने का दावा!
जिम्मेदारी ज्यादा होना
कम उम्र में शादी होने के बाद महिलाएं अपने हर तरह के शौक को पूरा कर पाती है। लेकिन ज्यादा उम्र बढ़ने से मन में उत्साह नहीं होता है और जिम्मेदारियों पर ज्यादा ध्यान रहता है।
प्रेग्नेंसी में समस्या
महिलाओं की प्रजनन क्षमता उम्र बढ़ने के साथ कम हो जाती है और इस बात को डॉक्टरों ने भी स्वीकार किया है। ज्यादा उम्र में स्वस्थ बच्चा पैदा करने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अधिक उम्र के पैदा हुए बच्चों में कई प्रकार की शारीरिक कमियां भी देखने को मिलती है।
फिजिकल रूची
देर से शादी होने पर सबसे ज्यादा असर सेक्स लाइफ पर देखने को मिलता है। इस बात को कई बार साबित किया गया है कि यंग कप्लस में भरपूर जोश होता है और उम्र कम होने वह अच्छे से इसका आनंद लेते है। लेकिन ज्यादा उम्र होने पर बच्चे पैदा करने का दबाव रहता है और सेक्स लाइफ को एंजॉय करने में परेशानी होती है।
