Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

आयरन की कमी के कारण होती है ये खतरनाक बीमारी, हो जाएं सावधान

लाइफस्टाइल
आयरन की कमी के कारण होती है ये खतरनाक बीमारी, हो जाएं सावधान

हमारे शरीर में कई प्रकार की तत्व होते है और किसी भी तत्व की कमी या ज्यादा आपको बीमार बना देती है। आज हम आपको आयरन की कमी के कारण होने वाले नुकसान के बारे में बताने जा रहे है जो आपको बीमारी होने से बचा सकती है। आयरन हमारे शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।  

विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के अनुसार दुनियाभर में ऐसे बहुत से लोगों हैं जो आयरन की कमी या एनीमिया से प्रभावित हैं। कई बार इसकी कमी के चलते लोगों की जान भी चली जाती है। शरीर में आयरन की कमी होने से पहले कई तरह के लक्षण दिखाई देने लगते हैं। अगर आपको भी ये लक्षण दिखते हैं तो समझ लें कि आपके शरीर में आयरन की कमी हो चुकी है।

Pakistani Actor ने किया बड़ा खुलासा | Pakisthan | Actor | Urfi Javed | Faizan Ansari |

आयरन की कमी के 10 प्रमुख लक्षण 
लगातार सिर दर्द होगा
दिल की तेज धड़कन 
ध्यान केंद्रित नहीं होना
हाथ.पैर ठंडे हो जाना 
थकान
कमजोरी
सांस लेने में परेशानी
बेहोशी
मुंह फटना 
जीभ में सूजन रहना


आयरन की कमी महिलाओं और पुरुषों दोनों को होती है लेकिन महिलाओं में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। इसका प्रभाव उनके गर्भवती होने के बाद या पहले से देखना शुरू हो जाता है।  इसलिए महिलाओं को ज्यादा सावधानी रखने की जरूरत है क्योंकि आपकी थोड़ी सी लापरवाही आपकी मौत का कारण बन सकती है।