सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले खिलाड़ी
भारतीय टी-20 टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टी-20 इंटरनेशनल में सबसे अधिक बार 50 रन बनाने वाली खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले स्थान पर कायम हो गये है। कल के मैच में रोहित शर्मा ने 28 गेंदों में छक्का मारकर अपनी 26 वीं फिफ्टी जड़ने के साथ यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है। पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था।
टी20 क्रिकेट में 150 से ज्यादा छक्के
रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा छक्के मारने के मामले में मार्टिन गुप्टिल के बाद दूसरे स्थान पर है। गुप्टिल और रोहित ने अब तक टी20 में 150 से ज्यादा छक्के लगा चुके है। गुप्टिल ने 112 मैच में 161 छक्के ठोके हैं जबकि रोहित शर्मा के 119 टी20 मैचों में 150 छक्के जड़ चुके हैं।
मैच के साथ टॉस जीतने की हैट्रिक
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टी-20I मैच में भी रोहित शर्मा ने टॉस जीतने के साथ मैच जीतकर अपने नाम यह रिकॉर्ड बनाया है।
