भारतीय टीम में विराट कोहली की कप्तानी को लेकर जो आशंका बनी हुई थी वह अब सही साबित होती दिख रही है। विराट की कप्तानी में भारत ने अभी तक एक भी बड़ा खिताब नहीं जिता है तो इससे देखते हुये BCCI ने विराट कोहली को कप्तानी छोड़ने का अल्टीमेट दिया गया था लेकिन कप्तानी का मौह उनसे नहीं छूट रहा था तो उन्हें कप्तानी से हटा दिया गया है।
विराट ने अभी तक इस्तीफा भी न
भारत में हुआ फ्लॉप लेकिन विदेशों में जमकर धमाल मचाता है यह भारतीय खिलाड़ी
हाल ही में टी20 विश्व कप में भारतीय टीम की करारी हार के बाद विराट ने स्वेच्छा से टी-20 की कप्तानी छोड़ी थी। इसके बाद रोहित शर्मा को कप्तानी दी गयी थी और इसके बाद कयास लगाये जा रहे थे कि आने वाले समय विराट से वनडे की कप्तानी भी छीन सकती है। कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम का रिकॉर्ड अच्छा रहा है लेकिन वह टीम को कोई ICC ट्रॉफी दिलाने में सफल नहीं हो पाये हैं।
रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ कप्तान के रूप में टी-20 घरेलू सीरीज में 3-0 से जीती थी। नये कप्तान और नये कोच राहुल द्रविड़ के लिए यह सीरीज अहम थी। लेकिन रोहित ने इस सीरीज में अपना दम दिखाकर BCCI को मजबूर कर दिया कि अगर उनको वनडे की कप्तानी मिलती है तो वह उसमें भी ऐसा ही प्रदर्शन करेंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया और बोर्ड ने रोहित शर्मा को वनडे फॉर्मेट के लिये कप्तान चुना है।
