Sunday, 4 October 2026
अभी का दौर

यूक्रेन से भागी महिलाएं हो रही है रेप का शिकार,पड़ोसी देश हुए सतर्क

देश विदेश
यूक्रेन से भागी महिलाएं हो रही है रेप का शिकार,पड़ोसी देश हुए सतर्क

रूस और यूक्रेन की जंग को 20 दिन से ज्यादा का समय हो गया है और लोग अपनी जान बचाने यूक्रेन को छोड़कर पड़ोसी देश में जा रहे है। लेकिन महिलाओं के साथ दूसरे देशों में रेप जैसी घटनाएं भी बढ़ने लगी है। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि पोलैंड में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है, जिसने यूक्रेन से आई  लड़की के साथ शेल्टर देने के बहाने रेप की घटना को अंजाम दिया।

पाकिस्तान में जा गिरी भारत की ये खतरनाक मिसाइल, सहम गया पाकिस्तान!

रूस के आक्रमण के बाद यूक्रेन के बॉर्डर को पार करने महिलाओं व बच्चों की संख्या ज्यादा है। यूक्रेन से सटे देशों में रिफ्यूजी कैंपों में बड़े पैमाने पर ह्यूमन ट्रैफिकर्स की घटनाएं बढ़ रही है। रिफ्यूजी महिलाओं व बच्चों के साथ शारीरिक शोषण का भी शिकार होना पड़ रहा है। इस प्रकार की घटना को बढ़ता देख UNHCR ने चिंता जताई है। रिफ्यूजियों को शोषण से बचाना बहुत कठिन काम है।


यूक्रेन से करीब 25 लाख से भी ज्यादा लोग दूसरे देशों में चले गए हैं। इस प्रकार की घटना को होना दुनिया के बहुत बड़ी शर्म की बात है। सोशल मीडिया पर चेतावनी जारी की है कि महिलाएं किसी प्रकार के लुभावने ऑफर्स के जाल में नहीं फसे।