यूक्रेन के खिलाफ रूस ने अपनी तरफ से जंग तेज करने का ऐलान कर दिया है। पहले लग रहा था की रूस के डर के कारण यूक्रेन हथियार डाल देगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ तो अब रूस उस खतरनाक बम का इस्तेमाल करने जा रहा है जो भारी तबाही मचाएगा। यूक्रेन को जल्द घुटनों पर लाने के लिए रूस अपने सबसे खतरनाक बम 'फादर ऑफ ऑल बॉम्ब' का इस्तेमाल कर सकता है।
ये परमाणु बम नहीं है, लेकिन यह बहुत ज्यादा तबाही मचाने की ताकत रखता है। इस बम को जेट से गिराया जाता है और जिससे ये जमीन पर रखी चीजों को नष्ट कर देगा।रूस का फादर ऑफ ऑल बॉम्ब और अमेरिका का मदर ऑफ ऑल बॉम्ब थर्मोबेरिक से भी खतरनाक है। इस बम का इस्तेमाल सुरंगों, बंकरों, गुफाओं को तबाह करने में होता है। खबरों के अनुसार बताया जाता है कि रूस ने सीरिया में अपने फादर ऑफ ऑल बॉम्ब का इस्तेमाल किया था। यूक्रेन के खिलाफ जंग जीतने के लिए भी रूस इन बमों का इस्तेमाल कर सकता है।
यूक्रेन के ओख्तिरका शहर में रूसी सेना ने जोरदार हमला किया है और इस हमले में यूक्रेन के सैन्य बेस को निशाना बनाया गया है, जिसमें 70 से ज्यादा यूक्रेनी सैनिकों की मौत की खबर सामने आ रही है। रूस की सेना कीव पर कब्जा करने की तैयारी में लगी हुई है और हजारों की संख्या में रूसी सैनिकों ने कीव को घेर लिया है और कभी भी कीव पर कब्जा कर सकते हैं। अगर रूसी सेना ऐसा करने में कामयाब होती है तो फिर यूक्रेन को हथियार डाल दिए है।
