Sunday, 4 October 2026
अभी का दौर

पायलट को CM बनाने की मांग फिर हुई तेज

आपणो राजस्थान
पायलट को CM बनाने की मांग फिर हुई तेज

राजस्थान में कांग्रेस दो पक्षों में बटी हुई है और इसी वजह से आए दिन दोनों पक्ष एक दूसरे पर जमकर हमला बोल रहे हैं। कांग्रेस पायलट और गहलोत गुट में बटी हुई है और इसी वजह से दिल्ली बैठे नेताओं की परेशानी बढ़ी रहती है। हाल ही में राहुल गांधी ने पायलट को लेकर जो बयान दिया था उसको लेकर सीएम गहलोत ने कटाकक्ष किया था। लेकिन गहलोत के इस बयान से आलाकमान नाराज है और ऐसे बयानों को देने से मना किया है।

घूमने वालों और झूमने वालों की होने वाली है मौज, Petrol 33 तो Beer 17 रुपए हो सकती है सस्ती!

लेकिन प्रियंका गांधी के करीबी आचार्य प्रमोद कृष्णम ने एक बार फिर सचिन पायलट को सीएम बनाने का सुझाव दिया है। उन्होंने कहा- 'राजस्थान की जनता यह मानती है कि 2018 में सचिन पायलट को CM होना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। अब समय की मांग को देखते हुए बुजुर्ग नेताओं को नौजवानों को आगे आने का मौका देना चाहिए। 


प्रमोद कृष्णम ने कहा परिवर्तन संसार का नियम है फिर ऐसा करने से किसी को परेशानी नहीं होनी चाहिए। युवाओं को सत्ता देना आने वाले भविष्य में पार्टी को मजबूत करना है। कई कांग्रेस नेता चाहते है कि राजस्थान में पायलट को मौका देना चाहिए नहीं तो 2023 के चुनावों में जीत पाना आसान काम नहीं होगा। दोनों नेताओं की गुटबाजी पार्टी को कमजोर कर रही है।