सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बीच चल रही जंग अब खुलकर सामने आ गई है। लॉरेंस की धमकी के बाद सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और उनके घर के सामने एक पुलिस चौकी खोल दी गई है। इस धमकी के बाद सलमान के चाहने वाले लोग चिंता कर रहे है लेकिन सलमान को इस धमकी से जरा भी डर नहीं लगता है।
कहा गायब हो गया Amritpal ? गुर्गो पर Police का शिकंजा जारी..
19 मार्च को सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली थी। जिसके बाद गैलेक्सी अपार्टमेंट की सुरक्षा बढ़ाते हुए एक अस्थाई पुलिस चौकी बना दी गई है। इस मामले के बाद सलमान के करीबी ने कहा कि इन धमकियों पर ज्यादा ध्यान नहीं है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है और इससे पहले भी कई बार उनको इस प्रकार की धमकियां दी गई है। उनके परिवार वाले परेशान है और वह इस वजह से इन धमकियों को लेकर ज्यादा ध्यान नहीं दे रहे हैं।
