प्रेम प्रसंग को लेकर आए दिन खबरे आती रहती है और ऐसी ही एक खबर यूपी से आ रही है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक नव विवाहिता कैश और जेवर लेकर अपने प्रेमी संग रफूचक्कर हो गई। ससुरालवालों ने आरोप लगाया है कि नव विवाहिता ने भोजन और दूध में नशीली चीज मिलाकर सब लोगों को खिला दी और इसके बाद छत से साड़ी बांधकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।
7 बच्चों का पिता 4 बीवियों को छोड़कर बना दुल्हा तो हुआ ये अजब कांड़!
घटना के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संभल जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के हल्लू सराय का है। हल्लू सराय के युवक की शादी मध्य प्रदेश शिवपुरी की रहने वाली युवती मनीषा के साथ 4 महीने पहले हुई थी। शादी से पहले उसका प्रेम प्रसंग किसी अन्य युवक से चल रहा था और वह उसी प्रेमी के साथ फरार हो गई।
पीड़ित परिवार ने बताया कि 70 हजार रुपए कैश और जेवरात लेकर वह अपने प्रेमी हर्ष शर्मा के साथ फरार हो गई है। जब नशा उतरा तो परिवार के लोगों ने बहु का तलाशा तो वह नहीं मिली और आसपास के ब्ब्ज्ट फुटेज देखे तो पता चला कि नव विवाहिता रात में किसी युवक के साथ जा रही है।
