Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

विश्व कप से पहले संजु सैमसन का धमाका, जल्द बनेंगे टीम के उपकप्तान

खेल जगत
विश्व कप से पहले संजु सैमसन का धमाका, जल्द बनेंगे टीम के उपकप्तान

अगले महीने से टी20 विश्व कप शुरू होने जा रहा है और इसके लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है। लेकिन इस टीम में एक ऐसे खिलाड़ी को शामिल नहीं किया गया है जिसके कारण चयनकर्ताओं पर सवाल खड़े हो रहे है। आईपीएल में राजस्थान के कप्तान संजु सैमसन का नाम उस लिस्ट में नहीं है। लेकिन उनको इन दिनों इंडिया ए का कप्तान बनाया गया है जिन्होंने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे वनडे में शानदार जीत हासिल करके चयनकर्ताओं को करारा जवाब दिया है। 

Delhi आलाकमान की पहुँच से बाहर Rajasthan,Gehlot के आगे सब पस्त

सैमसन ने अर्धशतकीय पारी भी खेली और कप्तान में अपना दम दिखाया है लेकिन इसके बाद उनको टीम में मौका नहीं मिलना कई सवाल खड़े कर रहा है। 3 मैचों की वनड़े सीरीज को क्लिन स्वीप करके उन्होंने अपना दाव ठोका है कि अगर किसी कारण के चलते कोई खिलाड़ी विश्व कप से बाहर होता है तो उनको टीम शामिल किया जाए।


भारत ए ने इससे पहले  दोनों वनडे में भी जीत हासिल की है। सैमसन का प्रदर्शन शानदार रहा है और इसकी वजह से उनको दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में उपकप्तान बनने का तौहफा मिल सकता है। पंता का प्रदर्शन इतना खास नहीं रहा है और इसके बाद उनको बार-बार मौका दिया जा रहा है जो कई सवाल खड़े कर रहा है।