सितंबर का महीना शुरू हो गया है और इस महीने की शुरूआत गणेश महोत्सव से हुई है। इसके बाद आने वाले दिनों में सभी धर्मा के कई बड़े पर्व आएंगे जो बहुत शुभ माने जाते है। पहले अनंत चतुर्दशी और परिवर्तनी एकादशी जैसे त्योहार आएंगे तो इसके बाद श्राद्ध शुरू होंगे फिर शारदीय नवरात्र आरंभ हो जाएंगे।
श्राद्ध का बहुत ज्यादा महत्व होता है और इसी वजह से सभी लोग इनका इंतजार करते है। तो दूसरी तरफ माता के भक्त शारदीय नवरात्र का इंतजार करते है। श्राद्ध में पितरों का तर्पण किया जाएगा और महीने के आखिरी सप्ताह में शारदीय नवरात्र की स्थापना होगी।
देखें सितंबर में आने वाले व्रत त्योहारों की पूरी लिस्ट
रविवार, 04 सितंबर, श्री राधाष्टमी
सोमवार, 05 सितंबर, शिक्षक दिवस
गुरुवार, 08 सितंबर, प्रदोष व्रत और ओणम
शुक्रवार, 09 सितंबर, अनंत चतुर्दशी
शनिवार, 10 सितंबर, पितृ पक्ष आरंभ
रविवार, 11 सितंबर, आश्विन माह शुरू
बुधवार, 21 सितंबर, इंदिरा एकादशी
शुक्रवार, 23 सितंबर, प्रदोष व्रत
रविवार, 25 सितंबर, अमावस्या और श्राद्ध समाप्त
शुक्रवार, 26 सितंबर, शारदीय नवरात्रि शुरू
