Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

इस दिन से शुरू होंगे शारदीय नवरात्र, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

धर्म
इस दिन से शुरू होंगे शारदीय नवरात्र, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

हिंदू धर्म में नवरात्रि का काफी महत्व होता है और इसी वजह से साल में दो बार इस पर्व को मनाया जाता है। लेकिन सालभर में कुल चार नवरात्रि आती है लेकिन चैत्र और शारदीय नवरात्रि का ज्यादा महत्व होता है। 

नवरात्रि के 9 दिन के दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। शारदीय नवरात्रि अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होते हैं। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना की जाती है। इस बार शारदीय नवरात्रि 26 सिंतबर से शुरू हो रहे है। 

बाबा के इस आदेश से शुरू हुआ मदरसों का Countdown, भड़के मौलाना!

शारदीय नवरात्रि पूजा का समय

आश्विन नवरात्रि सोमवार, 26 सितम्बर 2022 

शारदीय नवरात्रि घटस्थापना मुहूर्त 

घटस्थापना मुहूर्तः सुबह 06 बजकर 25 मिनट से 08 बजकर 04 मिनट तक

अभिजित मुहूर्तः शाम 12 बजकर 04 मिनट से शाम 12 बजकर 52 मिनट तक

 घटस्थापना पूजन सामग्री 


एक बड़ा मिट्टी का बर्तन, अनाज, छोटा मिट्टी या पीतल का दिया, कलश को भरने के लिए जल, कलावा, सुपारी, अशोक के पत्ते,नारियल और दूर्वा घास का इस्तेमाल करते हुए पूजा करनी होगी। इसके बाद मां दुर्गा से प्रार्थना करें दीपक जलाएं और फल अर्पित करें। अंत में मां दुर्गा की आरती करते हुए प्रार्थना करें।