Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

उद्धव सरकार का संकट: बीजेपी का खेल नहीं समझ पाई शिवसेना

देश विदेश
उद्धव सरकार का संकट: बीजेपी का खेल नहीं समझ पाई शिवसेना

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार पर संकट बढ़ता ही जा रहा है और अब शिवसेना सांसद संजय राउत ने भी मान लिया है कि उनकी सरकार गिरने वाली है। उन्होंने कहा ज्यादा से ज्यादा क्या होगा सत्ता जाएगी, लेकिन पार्टी किसी प्रकार का दबाव नहीं झेलेगी। संजय राउत के अनुसार जल्द विधानसभा भंग की जा सकती है और सीएम ठाकरे ने आपात कैबिनेट बैठक बुला ली है।

Facebook से शुरू हुई SHO-Constableके समलैंगिक संबंधों की घिनौनी दास्तां!

कल तक राउत ने शिंदे से बात होने का दावा किया था और सरकार पर किसी प्रकार का खतरा नहीं होने की बात कही थी। लेकिन शिंदे ने ऐसा झटका दिया है उनके पास लगभग 40 विधायक है और इसी वजह से लग रहा है कि बीजेपी सरकार बना सकती है। शिंदे का यह खेल लंबे समय से चल रहा था और इसी वजह से पार्टी को इसके बारे में खबर तक नहीं लगी।

MLC चुनाव में हंगामा कर BJP ने उद्धव को भटकाया और रातोंरात शिंदे को गुजरात पहुंचा दिया। शिवसेना को लगा की वह जीत गई लेकिन उसको कहानी पता चली तो देर हो गई थी। सूरत के होटल में ठहरे 40 विधायक बुधवार सुबह 6 बजे गुवाहाटी पहुंच गए हैं।  एकनाथ शिंदे ने कहा कि सत्ता के लिए हिंदुत्व से समझौता नहीं कर सकते।

अब खबरे आ रही है कि आज शाम तक 10 से ज्यादा शिवसेना विधायक ​बगावत कर बीजेपी का साथ दे सकते है। अगर खबर सही साबित हुइ तो बागी विधायकों की संख्या 50 के पार चली जाएगी और वहीं महाराष्ट्र में सरकार गिर जाएगी। 40 विधायकों में से 34 विधायक शिवसेना के है जो बड़ी खबर है।

शिंदे और आदित्य ठाकरे के बीच नोकझोंक होने की बात सामने आ रही है और इस दौरान संजय राउत भी वहां मौजूद थे। लेकिन इससे पहले भी शिंदे को लगा की उनकी पार्टी में अब उनका कद घट रहा है और राउत का कद बढ़ रहा है। इसी वजह से उन्होंने ऐसा फैसला किया है लेकिन असली वजह किसी को नहीं पता है। बीजेपी ने जीस तरह से यह खेल खेला है उसे कोई समझ नहीं पा रहा है लेकिन इस कहानी को लिखने वाले पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस है।