मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

बीजेपी रच रही है शिवसेना को खत्म करने की साजिश- उद्धव ठाकरे

प्रकाशित: Jul 05, 2022 18:12रिपोर्ट: Navtej TV

महाराष्ट्र की राजनीति काफी समय से चर्चा में बनी हुई है. जहां एक तरफ महाराष्ट्र के नए सीएम एकनाथ शिंदे ने विधानसभा में विश्वास मत जीत लिया. एकनाथ शिंदे को 164 मिले, जबकि सरकार के खिलाफ 99 वोट पड़े हैं. कांग्रेस के अशोक चव्हाण और विजय वाडेट्टीवार समेत 21 विधायक मतदान से अनुपस्थित रहे।


लेकिन इसी बीच शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, अगर वे लड़ाई लड़ना चाहते हैं, तो साथ रहें. उन्होंने कहा, बीजेपी शिवसेना को खत्म करने का प्रयास कर रही है. मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि वे राज्य में मध्यावधि चुनाव कराकर दिखाएं. अगर हम गलत हैं, तो लोग हमें घर भेज देंगे। इसके अलावा शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा है कि बीजेपी उनकी पार्टी को खत्म करने की योजना बना रही है. साथ उद्धव ठाकरे ने बीजेपी को मध्यावधि चुनाव कराने की चुनौती भी दी है। उद्धव ठाकरे ने कहा है कि राज्य में संविधान के मानदंडों का पालन हो रहा है या नहीं?

देश में 385 रुपये लीटर होगा Petrol, क्या सच होगा ये अनुमान!

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुधीर मुनगंटीवार ने सदन के समक्ष विश्वास प्रस्ताव रखा जिसे श्री भरत गोगावाले ने समर्थन दिया। शिदे ने 164 मत हासिल किये, जो बहुमत से 20 अधिक है।