कई लोगों को रात के समय में बहुत ज्यादा पेशाब आता है और इसके कारण उनकी नींद भी खराब होती है। दिन में ज्यादा पेशाब करना अच्छा होता है लेकिन रात में 2 से ज्यादा पेशाब करना किसी बीमारी की ओर इशारा करता है। कई लोगों को रात में बार—बार पेशान आती है तो उसे वह सामान्य बात मानकर अनदेखी करते है लेकिन चिकित्सा के क्षेत्र में इस को नोक्टूरिया नाम की बीमारी से जोड़ा जाता है।
पहले हिजाब उतारो तब मिलेगे पैसे, Karnataka के बाद Bihar में विवाद
डॉक्टर्स का कहना है कि रात के समय में 2 बार से ज्यादा टॉयलेट जाना सामान्य बात नहीं है, इसलिए आपको डॉक्टर से संपर्क करने में देरी नहीं करनी चाहिए। इसके कई कारण हो सकते है जो आपको इस बीमारी की तरफ धकेल रहा है। ज्यादा पेशाब कैफीन, एल्कोहल, स्मोकिंग, चाय, कॉफी और फिजि ड्रिंक्स, ड्यूरेटिक जैसे कई कारण से भी हो सकती है।
Z+ सिक्योरिटी में गुजरेगी बलात्कारी बाबा की पैरोल, खालिस्तानियों के निशाने पर राम रहीम
यह बीमारी बहुत ज्यादा खतरनाक नहीं होती है लेकिन नोक्टूरिया की बीमारी को बढ़ती उम्र के कारण आपके शरीर में रूक जाती है। रात में ज्यादा पेशाब आने की समस्या कैंसर और डायबिटीज से भी जुड़ी हो सकती है। इसके कारण आपका वजन तेजी से घटने के साथ खुजली और प्यास लगने की समस्या होती है।
रात में पेशाब आने की वजहें
किडनी इंफेक्शन
ज्यादा पानी का सेवन
डायबिटीज की समस्या
रात में बार-बार पेशाब जाने की समस्या से बचने के लिए सोने से पहले पानी पिएं और रात में पानी का कम सेवन करें। एल्कोहल,कैफीन मसालेदार खाना और मिठाई का उपयोग कम मात्रा में करें।
