Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

बहन के कहने पर भाईयों ने किया बॉयफ्रेंड का..

क्राइम
बहन के कहने पर भाईयों ने किया बॉयफ्रेंड का..

आपने पैसे के लिए अपहरण की कई घटनाएं सुनी होगी, लेकिन हम जो आपकों बताने जा रहे है इस मामले में लड़की से जबरन शादी करने के लिए लड़के का अपहरण कर लिया गया क्योंकि उस लड़की उस लड़के को पंसद करती थी तो शादी का जोड़ा लेकर भाईंयों के साथ होड़ा सिटी में सवार होकर लड़की ने बंदूक की नोंक पर लड़के का कर लिया अपहरणए यहीं नहीं लड़के को धमकी भी दी गई कि वो अगर शादी नहीं करेगा तो मरने के लिए तैयार रहे।

नोटों की गड्डियों और सोने को जब्त करने के बाद ED करती है ये काम!

ये सनसनीखेज मामला उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले का है, चांदपुर मुंसिफ कोर्ट में स्टेनों के पद पर तैनात अंकुर नाम के युवक का दिनदहाड़े कार सवार बदमाशों ने तमंचे की नोक पर अपहरण कर लिया था, हालांकि पुलिस ने महज कुछ घंटों में ही मामले का खुलासा करते हुए युवक को सकुशल बरामद कर लिया हैए लेकिन इस अपहरण कांड का जब खुलासा हुआ तो पुलिस भी हैरान रह गईए दरअसल अपहरण करने वाले लोग कोई नहीं बल्कि शादी संबंधित विवाद को लेकर लड़की पक्ष के लोग ही थे। दरअसल अंकुर की मंगनी नूरपुर के रहने वाली प्रियंका नाम की लड़की से 2021 में हुई थी मंगनी के बाद दोनों में फोन के दौरान चल रही बातचीत के बाद अंकुर ने इस शादी से मना कर दिया था,

लेकिन इसके बावजूद भी लगातार लड़की पक्ष द्वारा लड़के पर दबाव बनाकर शादी करने की बात कही जा रही थी, इसी को लेकर लड़की प्रियंका और उसके भाइयों सहित अन्य लोगों ने साजिश के तहत अंकुर का अपहरण कर लिया और लड़की से शादी करने का दवाब बनाने लगे साथ ही शादी न करने पर अंकुर को लड़की पक्ष द्वारा मारने की भी योजना बनाई थी।


एक रोज जब अंकुर अपने साथी प्रदीप के साथ सुबह 10 बजे कोर्ट के लिए निकल रहा था, रास्ते में कार सवार लोगों ने तमंचे की नोक पर अंकुर का अपहरण कर लिया गया था अंकुर के साथी प्रदीप ने इसकी सूचना तुरन्त पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस अपहरण के 4 घंटे बाद ही अंकुऱ को खोज निकाला और और इस अपहरण में शामिल लड़की प्रियंका सहित भाई अंकुर और सुमित को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि लड़की की जिद के चलते घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस को आरोपियों के पास से दो तमंचे और शादी का लाल जोड़ा बरामद हुआ।