Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

इन भाइयों ने सोने की लंका को कर दिया कंगला, चीन से लिया कर्ज पड़ा भारी

देश विदेश
इन भाइयों ने सोने की लंका को कर दिया कंगला, चीन से लिया कर्ज पड़ा भारी

श्रीलंका में महंगाई इतनी ज्यादाा हो गयी है आम आदमी भूख के कारण मरने की कगार पर पहुंच गए है। पिछले एक महीने से जरूरी सामानों की कीमत इतनी बढ़ गयी है कि लोग सड़कों पर उतर गए है। महंगाई से परेशान जनता ने राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के आवास के बाहर प्रदर्शन करने के साथ आगजनी की घटना को अंजाम दिया है।

श्रीलंका की सत्ता में दशकों से एक ही परिवार का राज है जिसके कारण वहां की अर्थव्यवस्था तबाह हो गयी है। एक ही परिवार के लोग सत्ता में बन रहे है और जमकर पैसा बर्बाद किया है। राजपक्षे परिवार देश की 70 फीसद बजट पर अपना नियंत्रण रखता है।गोटाबाया के भाई बासिल राजपक्षे फिलहाल श्रीलंका के वित्त मंत्री हैं और चमल राजपक्षे कृषि मंत्री के पद पर है।

पति को सब्जी में खिलाई 4 गोलियां फिर शुरू हुआ, खूबसूरत बीबी का खौफनाक इंतकाम

विपक्ष सहित आम लोगों में भी इस परिवार के खिलाफ जमकर गुस्सा भरा है और इसी वजह से वह इनका जमकर विरोध प्रदर्शन कर रहे है। श्रीलंका में जरूरी सामानों की भारी कमी हो गयी है और एक किलो चावल के लिए लोगों को 500 रुपये देने पड़ रहे हैं सब्जियों की कीमत हजारों रुपये पहुंच गयी है।

श्रीलंका के लोग देश छोड़कर पड़ोसी देशों में जा रहे है। खाद्यान्न संकट के कारण वह भूख से तड़प रहे है। जैविक उर्वरकों का इस्तेमाल करने के कारण इस प्रकार के हालात हुए है। श्रीलंका में ईंधन की भारी कमी के कारण पेट्रोल पंप बंद पड़े हैं और जहां तेल मिल रहा है वहां सेना तैनात की गयी है।

 

बिजलीघरों में पर्याप्त ईंधन नहीं होने के कारण देश में 13 घंटे अंधेरे में गुजारना पड़ रहा है। दवाइयों और मेडिकल में भी हालात खराब है। श्रीलंका का विदेशी मुद्रा भंडार खाली हो चुका है और उसका कर्ज इतना बढ़ गया है कि आयात पूरी तरह से बंद हो गया है। चीन ने श्रीलंका में काफी निवेश किया है और इसके कर्जजाल में फंसने के कारण ऐसे हालात बने है। कोविड महामारी के बाद तो उसकी हालात इतनी ज्यादा खराब हो गयी है कि लोग बेरोजगार हो गए है।