कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उद्योगपति गौतम अडाणी पर निशाना साधते हुए ऐसी भाषा का प्रयोग किया जिसको लेकर बीजेपी हमलावर हो गई है। रंधावा ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी ने पुलवामा कांड कई चुनाव लड़ने के लिए तो नहीं करवाया?
Gehlot सरकार बना रही हैं डर का माहौल - Ramlal Sharma
उन्होंने कहा- बीजेपी को मारो, अडाणी-अंबानी साथ ही मर जाएंगे। पीएम मोदी पाकिस्तान को घुसकर मारने की बात करते है तो फिर पुलवामा कैसे हो गया। इसकी जांच होनी चाहिए।
रंधावा ने कहा मोदी-बीजेपी को खत्म करने की बात करें आपस में नहीं लड़े। अगर मोदी खत्म हो गया तो देश बच जाएगा। अगर मोदी रहा तो देश बर्बाद हो जाएगा। मोदी को देशभक्ति के बारे में कुछ नहीं पता। देश की आजादी में कांग्रेस का पूरा परिवार था लेकिन इसके बाद पीएम मोदी इस परिवार को लेकर गलत बयान देते है। जनता ने मोदी जैसे बेईमान आदमी को देश दे दिया।
