सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल का ब्रेकअप होने के बाद एक बार फिर दोनों को साथ देखा गया है। इस बात को लेकर उनके फैंस में खुशी की लहर है और पूछ रहे है कि दोनों का पैचअप हो गया है। दोनों का रिश्ता काफी लंबे समय तक रहा था लेकिन कुछ दिनों पहले दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया तो लाखों फैंस का दिल टूट गया था।
Ukrainian लड़कियां Dating Site के जरिये ढूंढ रही है शादी के लिए विदेशी लड़के!
तीन साल तक रिश्ते में रहने के बाद दिसंबर में अलग हुए थे और 3 महीने बाद दोनों एक साथ दिखाई दिए है। एक लेटेस्ट वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि रोहमन ने सुष्मिता को भीड़ से बचाने की कोशिश की है। इसे देखकर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है कि उनके बीच का प्यार खत्म हुआ है।
इस वीडियो में सुष्मिता की बेटी अलीशा भी नजर आ रही है। सुष्मिता और रोहमन दोनों ने डेनिम शर्ट और ब्लैक पैंट्स पहने है। भीड़ से बचाते समय लगा कि वह सुष्मिता को दूसरों के टच से बचाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। रोहमन और सुष्मिता के बीच पैचअप हुआ कि नहीं इसकी कोई जानकारी नहीं है। लेकिन दोनों ने एक दूसरे को अपना अच्छा दोस्त बताया था। सुष्मिता का कई लोगों के साथ अफेयर रहा है लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया है।
